LOADING...
ईरान ने होर्मुज से जरूरी सामान ले जा रहे जहाजों को दी निकलने की अनुमति- रिपोर्ट
ईरान ने होर्मुज से जरूरी सामग्री ले जा रहे जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है

ईरान ने होर्मुज से जरूरी सामान ले जा रहे जहाजों को दी निकलने की अनुमति- रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Apr 04, 2026
05:38 pm

क्या है खबर?

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कुछ जहाजों को छूट देने का ऐलान किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये छूट केवल उन जहाजों को मिलेगी, जिनमें मानवीय सहायता और जरूरी सामान लदा होगा। ईरान की अर्ध-सरकारी तसनीम न्यूज एजेंसी ने कृषि मंत्रालय के व्यापार विकास कार्यालय के एक पत्र का हवाला देते हुए ये जानकारी दी है। इन जहाजों को प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पहले ईरानी अधिकारियों को सूचना देनी होगी।

रिपोर्ट

जहाजों को करना होगा प्रोटोकॉल का पालन

रिपोर्ट के मुताबिक, इस पत्र में कहा गया है कि ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने वाले जहाजों को, जिनमें ओमान की खाड़ी में मौजूद जहाज भी शामिल हैं, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए अधिकारियों के साथ बातचीत करनी होगी और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। होर्मुज से पशुओं का चारा ले जा रहे जहाज भी गुजर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, ये कदम ईरान की सेनाओं और सरकार के साथ समन्वय में उठाया गया है।

होर्मुज

होर्मुज से होता है वैश्विक कच्चे तेल का 20 प्रतिशत व्यापार

होर्मुज फारस की खाड़ी में प्रवेश करने का एकमात्र समुद्री मार्ग है। इसके एक तरफ ईरान तो दूसरी तरफ ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) हैं। इस जलडमरूमध्य से रोजाना 2.1 करोड़ बैरल कच्चा तेल और 8 करोड़ टन नेचुरल गैस की आवाजाही होती है, वैश्विक तेल खपत का करीब 20 प्रतिशत है। इजरायल-अमेरिका के साथ युद्ध शुरू होने के बाद ईरान ने इसे बंद कर दिया है, जिससे कई देशों में ऊर्जा संकट सामने आया है।

Advertisement