अमेरिका के 3 राज्यों में 3 आरोपियों को एक ही दिन में दी जाएगी मौत की सजा
अमेरिका के इंडियाना, फ्लोरिडा और अलबामा, तीनों राज्यों में एक-एक कैदी को गुरुवार को फांसी दी जाएगी। इस साल यह दूसरा मौका है, जब एक ही दिन में कई राज्यों में मृत्युदंड दिया जा रहा है।
इंडियाना में जेफरी वेसहाइट को 2010 में दो बच्चों की जान लेने वाले आगजनी के मामले में फांसी दी जाएगी। गवर्नर माइक ब्रौन ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी अपील को पहले ही खारिज कर दिया था।
फ्लोरिडा में जेसी ग्वारदाडो को 2004 के एक हत्या के मामले में फांसी मिलेगी, वहीं अलबामा में माइकल टेलर को डकैती के दौरान किए गए दोहरे हत्याकांड के लिए मृत्युदंड दिया जाना है।
वेसहाइट को दवा आपूर्ति करने वाली कंपनी पर होगी सुनवाई
इंडियाना में जेफरी वेसहाइट की फांसी को लेकर काफी विवाद छिड़ गया है। इसकी वजह यह है कि उन्हें मौत की जो दवाएं दी जा रही हैं, वे एक ऐसी फार्मेसी से आ रही हैं, जिस पर अगले हफ्ते इंडियाना फार्मेसी बोर्ड में अनुशासनात्मक सुनवाई होनी है।
सितंबर टेनेसी राज्य में मौत की सजा के दौरान क्रिस्टा गेल पाइक नाम की महिला कैदी को 2 बार घातक इंजेक्शन (पेंटोबार्बिटल) दिए जाने के बावजूद वह जिंदा बच गई थीं।