NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / लंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, 3 दिन में दूसरा मामला
    अगली खबर
    लंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, 3 दिन में दूसरा मामला
    लंडन में भारतीय मूल के शख्स की हुई हत्या

    लंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, 3 दिन में दूसरा मामला

    लेखन सकुल गर्ग
    Jun 18, 2023
    02:46 pm

    क्या है खबर?

    लंदन में भारतीय मूल के एक 38 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है।

    मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि मृतक अरविंद शशिकुमार के शरीर पर चाकू के कई घाव पाए गए थे। हत्या के आरोपी सलमान सलीम को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

    गौरतलब है कि 3 दिन पहले लंदन के वेम्बली में भी एक 27 वर्षीय भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

    मामला 

    पुलिस को घायल अवस्था में मिला था पीड़ित

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें कैम्बरवेल में साउथेम्प्टन वे पर स्थित एक घर में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद घटनास्थल पर एक एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम भेजी गई।

    डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचने पर अरविंद को प्राथमिक उपचार भी दिया, लेकिन घाव गहरे होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    मामला 

    आरोपी ने झगड़े के बाद किया था हमला

    न्यूज18 के मुताबिक, केरल के मूल निवासी अरविंद घर में आरोपी सलीम समेत 3 अन्य लोगों के साथ रहते थे। आरोपी ने किसी बात पर झगड़ा होने के बाद उन पर चाकू से वार किया था। सलीम भी केरल का रहने वाला है।

    आरोपी को क्रॉयडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे 20 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

    अन्य दोनों युवकों को भी जांच पूरी होने तक हिरासत में लिया गया है।

    मामला 

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई चाक़ू से मौत होने की पुष्टि

    पुलिस ने बताया कि अरविंद के परिजनों और करीबी रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    इवनिंग स्टैंडर्ड के मुताबिक, पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई है कि अरविंद की मौत सीने में चाकू लगने से हुई है।

    केम्बरवेल और पेखम के सांसद हैरियट हरमन ने हत्या की घटना की निंदा की है और मृतक के परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।

    ह्त्या 

    हैदराबाद निवासी छात्रा की हुई थी हत्या 

    इससे पहले मंगलवार को लंदन में तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली तेजस्विनी रेड्डी की उसके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी, जबकि एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

    पुलिस ने हत्या के आरोप में रेड्डी के फ्लैट में रहने वाले ब्राजील के एक शख्स को गिरफ्तार किया था।

    तेजस्विनी के परिवार ने केंद्र सरकार और तेलंगाना सरकार से उसके शव को घर लाने में मदद करने की अपील की है।

    मामला 

    भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ ने की घटना की निंदा

    यूनाइटेड किंगडम (UK) में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (INSA) ने एक बयान जारी कर घटना की निंदा की है। INSA ने कहा था कि वह घायल छात्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।

    लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग या विदेश मंत्रालय ने घटना को लेकर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

    गौरतलब है कि लंदन में पहले भी भारतीय छात्रों पर हमले के कई मामले आ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    हत्या
    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    लंदन

    ISRO ने सफलतापूर्वक एक साथ लॉन्च किए 36 सैटेलाइट, चंद्रयान-3 को लेकर भी सामने आई जानकारी ISRO
    ब्रिटेन: लॉटरी में करोड़ों रुपये जीतने वाला शख्स आलीशान जिंदगी से हुआ बोर यूनाइटेड किंगडम (UK)
    ब्रिटेन: 20 वर्षीय युवक ने 24 घंटे में हल किए 6,931 रुबिक क्यूब, बनाया गिनीज रिकॉर्ड ब्रिटेन
    नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, बेहद अहम याचिका खारिज नीरव मोदी

    हत्या

    पाकिस्तान: ड्राइवर ने नामी हिंदू डॉक्टर की गला रेतकर हत्या की, गिरफ्तार पाकिस्तान समाचार
    जम्मू-कश्मीर: शख्स ने महिला की हत्या कर किए शव के कई टुकड़े, अलग-अलग जगह दफनाया जम्मू-कश्मीर
    बेंगलुरू: एयर होस्टेस की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, हत्या के आरोप में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार बेंगलुरु
    मुंबई: महीनों से प्लास्टिक बैग में बंद महिला का शव मिला, बेटी पर हत्या का शक मुंबई

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    दुनियाभर में मशहूर हैं ये पारंपरिक क्रिसमस व्यंजन, मौका मिलने पर जरूर करें ट्राई क्रिसमस
    इस देश में नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम का पासवर्ड शेयर करने पर हो सकती है जेल नेटफ्लिक्स
    UK के लिए सबसे गर्म साल रहा 2022, टूटे पुराने रिकॉर्ड ग्लोबल वॉर्मिंग
    कोरोना वायरस: क्या है XBB.1.5 सब-वेरिएंट, जिसके कारण अमेरिका में तेजी से बढ़े मामले? विश्व स्वास्थ्य संगठन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025