UK में पढ़ाई का सपना? अब जेब को करना होगा और ढीला, जानें नए वीजा नियम
अगर आप 30 नवंबर, 2026 के बाद से यूनाइटेड किंगडम (UK) में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है।
छात्र वीज़ा के लिए आवेदन करते समय अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपने रहने-खाने के खर्चों के लिए ज्यादा पैसे दिखाने पड़ेंगे।
नए नियमों के तहत, हर महीने के खर्च के लिए लंदन में आपको 1,570 पाउंड (करीब 2 लाख रुपये( और लंदन से बाहर के इलाकों के लिए 1,203 पाउंड (करीब 1.5 लाख रुपये) दिखाने होंगे।
छात्र वीज़ा के लिए फंड: लंदन में 14,130 पाउंड, अन्य जगहों पर 10,827 पाउंड
30 नवंबर, 2026 से आपको यह दिखाना होगा कि आपने लंदन में 9 महीनों के लिए कम से कम 14,130 पाउंड या बाकी जगहों के लिए 10,827 पाउंड की राशि जमा कर रखी है। इसके साथ ही, आपके 'कन्फर्मेशन ऑफ एक्सेप्टेंस फॉर स्टडीज' (CAS) में बताई गई कोर्स की बची हुई फीस के लिए भी पर्याप्त पैसा होना चाहिए।
वीजा आवेदन करने से ठीक पहले आपको ये पैसे कम से कम 28 लगातार दिनों तक अपने बैंक खाते में रखने होंगे। ये सभी बदलाव यूके के गृह मंत्रालय (होम ऑफिस) की सालाना समीक्षा का हिस्सा हैं। इसलिए, अपना आवेदन शुरू करने से पहले यूके सरकार की वेबसाइट पर जाकर ताज़ा नियमों को एक बार ज़रूर देख लेना चाहिए।