लाहौर के कहना में एक टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान बाघिन के हमले में 19 साल के तलहा की जान चली गई। जानवरों के साथ खतरनाक स्टंट करने के लिए मशहूर कंटेंट क्रिएटर, नूमान हसन के कहने पर ही बाघिन को पिंजरे से बाहर निकाला गया था।
इस हमले में तलहा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
नूमान हसन और मालिक फयाज को गिरफ्तार किया गया
हसन और फार्म के मालिक फयाज दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उनके पास जरूरी परमिट थे और सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
अधिकारियों का कहना है कि वे इस लापरवाही को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं, खासतौर पर इसलिए क्योंकि हसन ने शुरुआत में हमले का इल्जाम एक कुत्ते पर लगाने की कोशिश की थी।