NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जर्मनी: म्यूनिख में भीड़ में घुसी कार, कम से कम 20 लोगों को कुचला
    अगली खबर
    जर्मनी: म्यूनिख में भीड़ में घुसी कार, कम से कम 20 लोगों को कुचला
    जर्मनी में एक शख्स ने भीड़ पर कार चढ़ा दी है

    जर्मनी: म्यूनिख में भीड़ में घुसी कार, कम से कम 20 लोगों को कुचला

    लेखन आबिद खान
    Feb 13, 2025
    06:14 pm

    क्या है खबर?

    जर्मनी के म्यूनिख से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है।

    यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी कार भीड़ पर चढ़ा दी, जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हो गए हैं। घटना म्यूनिख के सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है।

    फिलहाल पुलिस ने पूरी इलाके की घेराबंदी कर ली है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

    घटना

    घायलों में ज्यादातर हड़ताल कर रहे लोग

    बताया जा रहा है कि जहां घटना हुई, वहां एक ट्रांसपोर्ट संगठन से जुड़े लोग हड़ताल कर रहे थे।

    घायलों में ज्यादातर हड़ताल करने वाले ही हैं। एक स्थानीय समाचार एजेंसी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि घायल व्यक्ति संगठन द्वारा आयोजित हड़ताल से जुड़े विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे थे।

    हालांकि, संगठन ने कहा है कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    पुलिस

    घटना के बारे में पुलिस ने क्या बताया?

    पुलिस ने बताया कि दक्षिणी शहर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास बड़े पैमाने पर पुलिस अभियान चल रहा है।

    पुलिस ने कहा कि वे ड्राइवर को हिरासत में लेने में सफल रहे हैं और उन्हें नहीं लगता कि वह कोई और खतरा पैदा कर सकता है।

    पुलिस ने लोगों से दुर्घटना स्थल की ओर न जाने का आग्रह किया।

    हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि ये दुर्घटना थी या जानबूझकर किया गया हमला।

    सम्मेलन

    म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से ठीक पहले हुई घटना

    म्यूनिख में 14 फरवरी को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन होने वाला है। इसमें शामिल होने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शहर आने ही वाले हैं।

    इनके अलावा भी कई वैश्विक नेता सम्मेलन में भाग लेंगे।

    जिस जगह सम्मेलन होना है, वहां से करीब 1.5 किलोमीटर दूर ये घटना हुई है।

    जर्मनी में अगले हफ्ते संघीय चुनाव भी होना है, जिसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

    क्रिसमस बाजार हमला

    दिसंबर में क्रिसमस बाजार में हमले में मारे गए थे 5 लोग 

    जर्मनी में बीते साल 21 दिसंबर को मैगडेबर्ग में क्रिसमस बाजार पर एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया था, जिसमें 5 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। घायलों में 7 भारतीय भी थे।

    पुलिस ने हमले के आरोपी सऊदी अरब के डॉक्टर तालेब अल-अब्दुलमोहसेन को गिरफ्तार किया था। तालेब के इस्लाम विरोधी विचार भी सामने आए थे।

    पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला माना था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जर्मनी

    ताज़ा खबरें

    अंतरिक्ष में किन-किन पौधों को उगाया जा चुका है? जानिए यहां अंतरिक्ष
    गूगल ड्राइव में आया नया AI फीचर, फाइल्स में हुए बदलावों को जान सकेंगे यूजर्स गूगल ड्राइव
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद लिखा भावुक संदेश, प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया विराट कोहली
    कनाडा के टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत, 6 घायल कनाडा

    जर्मनी

    पोर्शे ला रही 911 स्पोर्ट्सकार का नया वर्जन, 29 जून को होगा पेश  पोर्शे कार
    मशहूर बॉडीबिल्डर जो लिंडनर 'एन्यूरिज्म' और 'रिपलिंग मसल रोग' से थे ग्रस्त, जानिए इनके बारे में  फिटनेस टिप्स
    दुनिया के सबसे बड़े बार्बी डॉल संग्रह करने वाली जर्मन महिला बनी 'गुड़िया की डॉक्टर' बार्बी डॉल
    जर्मनी: चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने समुद्री डाकू की तरह आंख पर बांधी काली पट्टी, जानें कारण  दुनिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025