फ्रांस में महंगाई को लेकर लोगों का गुस्सा उबल रहा है। एक बार फिर 17 नवंबर को हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन होने वाले हैं।
इस बार भी ट्रेड यूनियन और छात्र संगठन मिलकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे।
सरकार ने विरोध शांत करने के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई है और शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने का वादा भी किया है, लेकिन कई युवा मानते हैं कि रोजमर्रा की मुश्किलों को कम करने के लिए ये कदम काफी नहीं हैं।
कोऑर्डिनेशन नैशनले लिसेन ने लगातार दबाव बनाए रखने का किया आग्रह
'कोऑर्डिनेशन नैशनले लिसेन' ने प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया है और छात्रों से दबाव बनाए रखने को कहा है। संगठन ने एक बयान में कहा कि उनकी संख्या और दृढ़ संकल्प ने सरकार को पैसा खर्च करने पर मजबूर किया है, हालांकि, सरकार की घोषणाएं उनकी मांगों से काफी कम हैं, फिर भी सरकार को प्रतिक्रिया देनी पड़ी है।
भले ही हाल के दिनों में प्रदर्शनकारियों की संख्या थोड़ी कम हुई हो, लेकिन बढ़ती कीमतों से पैदा हुई निराशा पूरे फ्रांस में इन विरोध प्रदर्शनों को लगातार हवा दे रही है।