Page Loader
पाकिस्तानः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ने रिटायर्ड सेना प्रमुख बाजवा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान कान ने पूर्व सेना प्रमुख बाजवा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया (तस्वीरः विकिमीडिया)

पाकिस्तानः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ने रिटायर्ड सेना प्रमुख बाजवा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया

लेखन गजेंद्र
Jan 05, 2023
08:19 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नया खुलासा करते हुए कहा है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा उनकी हत्या करवाना चाहते थे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के चेयरमैन 70 वर्षीय इमरान खान ने यह खुलासा लाहौर में एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में किया। उन्होंने कहा कि बाजवा उनको हटाकर पाकिस्तान में आपातकाल लागू करने की कोशिश कर रहे थे। इमरान को अप्रैल, 2022 में अविश्वास प्रस्ताव लाकर सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

बयान

पिछले महीने इमरान ने बाजवा पर धोखा देने का आरोप लगाया था

इमरान खान ने अमेरिका के साथ मिलकर उनकी सरकार गिराने के कारण का हवाला देते हुए जनरल बाजवा पर हमले तेज कर दिए हैं। पिछले महीने खान ने बाजवा पर उनकी सरकार के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा था 2019 में सेना प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल बढ़ाकर उन्होंने गलती की थी। बता दें कि 3 नवंबर, 2022 को एक पदयात्रा के शुरू होने से पहले इमरान को वजीराबाद क्षेत्र में पैर पर गोली लगी थी।