NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी में पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत
    दुनिया

    अमेरिका: उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी में पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत

    अमेरिका: उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी में पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत
    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 14, 2022, 10:15 am 1 मिनट में पढ़ें
    अमेरिका: उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी में पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत
    उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी में पांच की मौत

    अमेरिका के उत्तर कैरोलिना की राजधानी रैले में गुरूवार शाम को गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। घटना के समय वह ड्यूटी पर नहीं था। पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हमलावर एक गोरा किशोर बताया जा रहा है जिसने एक लंबी बंदूक से गोलियां बरसाईं। अभी तक हमले का कारण सामने नहीं आया है।

    शाम को 5 बजे के आसपास हुई घटना

    रैले की मेयर मैरी एन बाल्डविन ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना न्यूस नदी के ग्रीनवे के पास हुई जो इलाके में बेहद प्रसिद्ध है। घटना शाम को लगभग 5 बजे हुई। उनके अनुसार, हमलावर की गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में पुलिस के कुत्तों के एक अधिकारी शामिल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि उनकी चोट घातक नहीं है।

    एक घर में घेरकर गिरफ्तार किया गया हमलावर

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और संदिग्ध हमलावर को एक घर में घेर लिया। अभी पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    हमें अमेरिका में इस पागलपन को रोकना होगा- बाल्डविन

    मेयर बाल्डविन ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह रैले शहर के लिए एक दुखद दिन है... हमें अमेरिका में इस पागलपन वाली हिंसा को रोकना होगा। हमें गन वायलेंस (हिंसा) पर कुछ करना होगा। हमें बहुत कुछ करना है और आज हमारे पास शोक मनाने के लिए बहुत कुछ है।" राज्य के गवर्नर रॉय कूपर ने मेयर से फोन पर बात की और कानूनी एजेंसियों को तुरंत मदद प्रदान करने का निर्देश दिया।

    अमेरिका में आए दिन देखने को मिल रहीं गोलीबारी की घटनाएं

    बता दें कि अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं और गन कल्चर अमेरिका के लिए एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, 2022 में अब तक गोलीबारी की घटनाओं में 34,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से आधे से अधिक ने आत्महत्या की। वहीं एक सर्वे के अनुसार, 2017 में अमेरिकी नागरिकों पर लगभग 40 करोड़ यानि प्रति 100 लोगों पर 120 बंदूकें थीं।

    जून में लाया गया था बंदूक नियंत्रण कानून

    गोलीबारी की घटनाओं के कारण अमेरिका में गन कल्चर के खिलाफ मुहिम भी तेज हो गई है और जून में राष्ट्रपति बाइडन ने एक बंदूक नियंत्रण कानून पर हस्ताक्षर किए थे। इस कानून से अमेरिका में कम उम्र के लोगों के बंदूक खरीदना मुश्किल हो जाएगा। बंदूक खरीदने से पहले सख्ती से उनकी पृष्ठभूमि की जांच की जाएगी। इसके अलावा इसमें शांति के लिए खतरा लगने वाले लोगों से हथियार जब्त करने के लिए कानून बनाने का प्रावधान भी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर 1-1 से बराबर की सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    गोल्डन ग्लोब जीतने वाले एमएम कीरावानी ने कंपोज किए हैं ये सदाबहार हिंदी गाने बॉलीवुड समाचार
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: बाबर आजम ने वनडे करियर का 25वां अर्धशतक लगाया बाबर आजम

    अमेरिका

    इंसान की हथेली जितना है दुनिया के सबसे छोटे खरगोशों का साइज, विलुप्त हुई विशुद्ध नस्ल अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में सभी उड़ानें रद्द वाशिंगटन डी सी
    अल-जवाहिरी की मौत के बाद कौन बना अलकायदा का प्रमुख, स्पष्ट नहीं- अमेरिका अमेरिकी खुफिया एजेंसी
    नासा ने भारतीय मूल के एसी चारणिया को नामित किया अपना नया चीफ टेक्नोलॉजिस्ट नासा

    गोलीबारी की घटना

    अमेरिका: शख्स ने अपने 5 बच्चों समेत परिवार के 7 लोगों को गोली मारी अमेरिका
    अमेरिकाः फ्लोरिडा में रैपर फ्रेंच मोंटाना के म्यूजिक शूट के दौरान गोलीबारी, कई घायल अमेरिका
    उत्तर प्रदेशः नौकरी से निकाले जाने पर कर्मचारी ने नोएडा दफ्तर में बॉस को गोली मारी उत्तर प्रदेश
    फ्रांसः पेरिस में कुर्दों पर हमले के बाद हिंसक प्रदर्शन में 30 पुलिसकर्मी घायल, आगजनी फ्रांस

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023