अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन के आगामी दौरे पर उनके साथ अमेरिकी अरबपति एलन मस्क भी होंगे। एक वरिष्ठ व्हाइट हाउस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि मस्क चीन जाएंगे, लेकिन गुरुवार को होने वाले APEC शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ट्रंप की अहम बैठक में वे शामिल नहीं होंगे।
यह काफी महत्वपूर्ण बैठक बताई जा रही ह।
ट्रंप APEC में ईरान का मुद्दा उठाएंगे
ट्रंप, शी और पुतिन के बीच यह पहली बार होने वाली बैठक एक बड़ी घटना है। इसमें मुख्य रूप से परमाणु अप्रसार पर चर्चा होगी और ईरान का मुद्दा भी चर्चा में आने की उम्मीद है।
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रंप इस बैठक में ईरान का मुद्दा सीधे तौर पर उठाएंगे। इस दौरे पर ट्रंप आसियान शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
इसका मकसद हथियार नियंत्रण और यूक्रेन जैसे सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत शुरू करना भी है। दुनियाभर की निगाहें इस बैठक पर है।