LOADING...
डोनाल्ड ट्रंप से झगड़े के बाद क्या एलन मस्क बनाएंगे 'द अमेरिका पार्टी'? जानिए सच्चाई
एलन मस्क ने अमेरिका में नई पार्टी के गठन की बात कही है

डोनाल्ड ट्रंप से झगड़े के बाद क्या एलन मस्क बनाएंगे 'द अमेरिका पार्टी'? जानिए सच्चाई

लेखन गजेंद्र
Jun 07, 2025
09:45 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलन मस्क की दोस्ती टूट चुकी है, दोनों एक-दूसरे को धमकियां दे रहे हैं और अहसान याद दिला रहे हैं। इस बीच एक नई चर्चा शुरू हुई है कि ट्रंप के राजनीतिक सहयोगी मस्क अमेरिका में अपनी एक नई पार्टी बनाने जा रहे हैं और उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं।

दोस्ती

दोनों की दोस्ती में कैसे आई दरार?

ट्रंप के साथ मिलकर उनके सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) संभालने वाले अरबपति मस्क के अचानक उनके खिलाफ जाने का सबसे बड़ा कारण 'वन बिग ब्यूटिफुल बिल' बजट विधेयक है। दरअसल, हाल में ट्रंप यह विधेयक लेकर आए हैं, जो आयकर और संपत्ति कर को स्थायी बनाएगा और टैक्स कटौती में बढ़ोतरी करेगा। मस्क ने इसकी सार्वजनिक आलोचना की और इसे घृणित और आवश्यक खर्च बताया। इसके बाद ट्रंप ने मस्क को उनकी कंपनियों के अनुबंध रद्द करने की धमकी दी।

योजना

क्या मस्क बना रहे हैं अपनी नई पार्टी?

दरअसल, मस्क ने ट्रंप के साथ विवाद के बीच 5 जून को एक्स पर एक पोल साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'क्या अब अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का समय आ गया है जो वास्तव में मध्य वर्ग के 80 प्रतिशत लोगों का प्रतिनिधित्व करे?' इस पोल पर अब तक 56.30 लाख लोगों ने वोट किया है, जिसमें 80.4 प्रतिशत लोगों ने पार्टी बनाने के लिए 'हां' कहा है और 19.6 प्रतिशत ने 'नही' कहा है।

Advertisement

नाम

कहां से आया 'द अमेरिका पार्टी' का नाम

इसके बाद मस्क ने उस पोल को आगे बढ़ाते हुए एक्स पर लिखा, 'लोगों ने अपनी बात कह दी है। अमेरिका में 80 प्रतिशत मध्यवर्गीय लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है! और ठीक 80 प्रतिशत लोग इस बात से सहमत हैं (हंसने का इमोजी)। यह भाग्य है।' इसके बाद उन्होंने एक्स उपयोगकर्ताओं द्वारा पार्टी का नाम पूछने पर प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट किया, 'द अमेरिका पार्टी।' हालांकि, कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Advertisement

दावा

मस्क कह चुके हैं कि ट्रंप उनके बिना चुनाव नहीं जीत पाते

ट्रंप को राष्ट्रपति बनाने के लिए अमेरिकी चुनाव में 20 करोड़ डॉलर रुपये खर्च करने वाले और शपथ पर झूमकर नाचने वाले मस्क पहले भी कह चुके हैं कि अगर वह नहीं होते तो ट्रंप चुनाव नहीं जीतते। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि उनके बिना, ट्रंप चुनाव हारते, डेमोक्रेट्स सदन को नियंत्रित करते और रिपब्लिकन सीनेट में 51-49 होते। वहीं, ट्रंप ने धमकी दी थी कि मस्क की कंपनियों की सरकारी सब्सिडी और अनुबंधक समाप्त कर देंगे।

इतिहास

क्या अमेरिका में सफल है तीसरी राजनीतिक पार्टी?

अमेरिका में दो-दलीय व्यवस्था होने के कारण रिपब्लिकन-डेमोक्रेटिक के आगे तीसरी राजनीतिक पार्टी कभी पनप नहीं पाई। हालांकि, समय-समय पर उनका गठन होता रहा। वर्ष 1971 में लिबरटेरियन पार्टी बनी। यह हर बार चुनाव लड़ती है, लेकिन सीट नहीं जीती। प्रोग्रेसिव पार्टी 1912, 1924 और 1948 में बनी, लेकिन असफल रही। वर्ष 1995 में रिफॉर्म पार्टी बनी और 1998 में मिनेसोटा में गर्वनर चुनाव जीता, लेकिन 2000 से निष्प्रभावी है। इसी तरह ग्रीन पार्टी और अमेरिकन इंडिपेंडेंट पार्टी बनी थी।

ट्विटर पोस्ट

मस्क की पोस्ट

Advertisement