नेपाल में बिजली संकट गहराने के बाद उसने भारत से बिजली खरीदने का फैसला किया है।
बताया जा रहा है कि 17 नवंबर 2026 से जुलाई 2027 तक नेपाल भारत से 350 मेगावॉट तक बिजली खरीदने जा रहा है। नेपाल ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब उसके अपने देश में पनबिजली का उत्पादन घट गया है।
नेपाल को अब सर्दियों में बिजली की कमी पूरी करने के लिए हर दिन 17 घंटे तक बिजली बाहर से लेनी पड़ रही है।
नेपाल में बाढ़ से ठप हुई बिजली आपूर्ति
नेपाल अपनी बिजली के लिए ज्यादातर नदियों पर निर्भर रहता है। इसीलिए सर्दियों में जब नदियों का पानी कम हो जाता है, तो वहां बिजली की किल्लत होने लगती है।
अगस्त 2026 में आई भीषण बाढ़ ने हालात और बिगाड़ दिए। इस बाढ़ से बिजली पैदा करने वाले कई बड़े प्रोजेक्ट ठप पड़ गए।
अब भारत से बिजली लेकर नेपाल को उम्मीद है कि वह तब तक काम चला पाएगा, जब तक बसंत के मौसम में नदियों का जल स्तर फिर से नहीं बढ़ जाता और अपने देश में बिजली का उत्पादन दोबारा शुरू नहीं हो जाता।