APEC शिखर सम्मेलन से पहले किम से मिलना चाहते हैं ट्रंप, उत्तर कोरिया नहीं दे रहा जवाब
डोनाल्ड ट्रंप अपनी एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात करना चाहते हैं, लेकिन प्योंगयांग ने अभी तक इसमें खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने बताया कि इस साल ट्रंप और किम जोंग के बीच बैठक की उम्मीद कम हो रही है।
मामले की जानकारी रखने वाले 5 लोगों ने कहा कि ट्रंप-किम मीटिंग करने पर अमेरिका को उत्तर कोरिया से कोई जवाब नहीं मिला है।
बता दें कि ट्रंप भले ही उनके रिश्तों को "काफी अच्छा" बताते हों, लेकिन किम के रूस और चीन के साथ बढ़ते संबंधों को देखते हुए, यह मुलाकात शायद इतनी आसानी से हो नहीं पाएगी।
APEC सम्मेलन नंवबर में चीन के शेनझेन में होगी।
उत्तर कोरिया रूस-चीन के संबंध गहरे कर रहा है
बताया जा रहा है कि किम ने रूस और चीन के साथ अपने रिश्ते और गहरे कर लिए हैं। उन्होंने यूक्रेन में रूस की कार्रवाई का भी समर्थन किया है।
इसकी वजह से उन्हें राष्ट्रपति पुतिन का सहयोग मिला है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों में ढील देने में मिली मदद भी शामिल है।
इससे उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था को भी थोड़ी मजबूती मिली है। जानकारों का मानना है कि किम अब ट्रंप से बात करने की तुलना में इन नए गठबंधनों को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं।
खासकर तब, जब उत्तर कोरिया अपनी परमाणु नीति को बदलने को तैयार नहीं है।