LOADING...
ट्रंप ने मोदी की प्रशंसा करते हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के संकेत दिए, अच्छा दोस्त बताया
ट्रंप ने मोदी की प्रशंसा करते हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के संकेत दिए (फाइल तस्वीर)

ट्रंप ने मोदी की प्रशंसा करते हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के संकेत दिए, अच्छा दोस्त बताया

लेखन गजेंद्र
Jun 05, 2026
09:37 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उनको अपना अच्छा दोस्त बताया और भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के संकेत दिए। उन्होंने गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, "हम एक समझौते पर पहुंचेंगे क्योंकि मुझे आपके प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं, वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं।" ट्रंप ने दावा किया कि वर्षों तक भारत ने अमेरिका पर उच्च शुल्क लगाया है।

बयान

भारत ने अमेरिका का उठाया फायदा- ट्रंप

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "सालों तक भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया। उन्होंने हम पर भारी टैरिफ लगाए और बदले में कुछ नहीं दिया। अब स्थिति बिल्कुल उलट है और हम भारत से खूब पैसा कमा रहे हैं।" उन्होंने अमेरिकी मोटरसाइकिल निर्माता हार्ले-डेविडसन का उदाहरण देकर कहा, "उन्होंने हार्ले-डेविडसन को प्रवेश नहीं दिया और 200 प्रतिशत टैरिफ लगाया। दुर्भाग्य से, यह मेरे आने से पहले हुआ। वे यहां मोटरसाइकिल बेचना चाहते थे और हमने उनपर कोई शुल्क नहीं लगाया।"

ट्विटर पोस्ट

ट्रंप का बयान

Advertisement

बैठक

दिल्ली में 4 दिन रही अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल

भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए पिछले दिनों अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में था। वे 1 से 4 जून तक रहे। अमेरिकी अधिकारियों ने मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में, भारतीय समकक्षों के साथ वस्तुओं के व्यापार, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं, व्यापार सुविधा, गैर-टैरिफ बाधाओं और आर्थिक सुरक्षा सहयोग सहित कई मुद्दों पर बातचीत की। दोनों पक्षों ने चर्चाओं को अच्छा बताया है और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की बात कही है।

Advertisement

टैरिफ

बातचीत अमेरिका ने लगाया भारत पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

दोनों देशों के बीच अभी व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन अमेरिका ने भारत पर धारा-301 के तहत की गई जांच के बाद 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ ठोक दिया है। यह टैरिफ अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (UTR) द्वारा धारा-301 के तहत की गई 60 जांचों की रिपोर्ट जारी होने के बाद लगाय गया है। इसमें भारत को जबरन श्रम आयात समेत व्यापार प्रथाओं का उल्लंघन करने वाला बताया गया है।

Advertisement