डोनाल्ड ट्रंप ने चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स को पद से हटाया, स्टीफन मिलर को जिम्मेदारी
क्या है खबर?
मध्यावधि चुनावों में हार के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने सूजी वाइल्स को चीफ ऑफ स्टाफ पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब स्टीफन मिलर को ये अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिलर को ट्रंप के करीबी सहयोगी माना जाता है और वे प्रशासन की सख्त आव्रजन नीति के प्रमुख रणनीतिकार रहे हैं। वाइल्स को राजनीतिक कामकाज से जुड़ी भूमिका में भेजा जाएगा।
बयान
ट्रंप बोले- वाइल्स ने शानदार काम किया
ट्रंप ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ट्रंप प्रशासन के मौजूदा डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ और मेरे सबसे भरोसेमंद सलाहकारों में से एक स्टीफन मिलर 9 नवंबर से चीफ ऑफ स्टाफ का पद संभालेंगे। सूजी वाइल्स, जिन्होंने बहुत बेहतरीन काम किया है, अब ट्रंप के राजनीतिक अभियान में जाएंगी। चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर उनकी सेवाओं के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं, उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है।'
परिचय
कौन हैं मिलर?
मिलर लंबे समय से ट्रंप के आंतरिक सलाहकार समूह का हिस्सा हैं। वह 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में भाषण लेखक के रूप में ट्रंप की टीम से जुड़े थे।
फिलहाल वे व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में भी काम कर रहे हैं।
उनकी पहचान मुख्य रूप से ट्रंप प्रशासन की सख्त आव्रजन नीति के प्रमुख रणनीतिकार के रूप में रही है।