LOADING...
डोनाल्ड ट्रंप ने की EU से आयातित कार-ट्रक पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा
डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ के खिलाफ ट्रैरिफ बढ़ाने की धमकी दी

डोनाल्ड ट्रंप ने की EU से आयातित कार-ट्रक पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा

May 01, 2026
10:51 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ (EU) से आयातित कार और ट्रकों पर टैरिफ में भारी बढ़ोतरी करने की योजना की घोषणा की है। इसके कारण चल रहे अमेरिका और EU के बीच तनाव बढ़ गया है। ट्रंप का दावा है कि EU पिछले साल हुए व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा है। हालांकि उन्होंने अपनी आपत्तियों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया। आइए जानते हैं ट्रंप ने टैरिफ को लेकर क्या कुछ कहा है।

पोस्ट

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की घोषणा

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'यूरोपीय संघ पहले से सहमत व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा है। ऐसे में अगले सप्ताह से अमेरिका में प्रवेश करने वाले यूरोपीय वाहनों (कार और ट्रक) पर ट्रैरिफ बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा।' उन्होंने इस घोषणा का उपयोग अपने 'मेक इन अमेरिका' अभियान को उजागर करने के लिए किया, जिसका उद्देश्य कंपनियों को अमेरिका में उत्पादन स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करके घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है।

आश्वासन

ट्रंप ने यह आश्वासन भी दिया

ट्रंप ने आगे लिखा, 'कार और ट्रक निर्माण के इतिहास में एक रिकॉर्ड तोड़ निवेश के साथ कई ऑटोमोबाइल और ट्रक संयंत्र वर्तमान में निर्माणाधीन हैं, जिनमें 100 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया जा रहा है। अमेरिकी श्रमिकों द्वारा संचालित ये संयंत्र जल्द ही खुलेंगे।' यह कदम ट्रंप और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन द्वारा जुलाई 2025 में एक नए व्यापार समझौते पर सहमति जताने के कुछ महीनों बाद आया है।

Advertisement