NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन युद्ध पर लगेगा 30 दिन का विराम, डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की क्या बातचीत हुई?
    अगली खबर
    यूक्रेन युद्ध पर लगेगा 30 दिन का विराम, डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की क्या बातचीत हुई?
    डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की बातचीत

    यूक्रेन युद्ध पर लगेगा 30 दिन का विराम, डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की क्या बातचीत हुई?

    लेखन गजेंद्र
    Mar 19, 2025
    09:29 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच में यूक्रेन युद्ध रोकने पर सहमति बन गई है। पुतिन 30 दिन के आंशिक युद्ध विराम पर सहमत हैं।

    क्रेमलिन के मुताबिक, ट्रंप के साथ फोन पर 2 घंटे की लंबी बातचीत में पुतिन ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों पर 30 दिनों के आंशिक रोक पर सहमति जताई।

    हालांकि, ट्रंप और पुतिन दोनों स्थायी शांति की आवश्यकता पर जोर दिया।

    बयान

    व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

    ट्रंप और पुतिन की बातचीत के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक्स पर बातचीत का विवरण साझा किया।

    उन्होंने लिखा, 'दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि इस संघर्ष को स्थायी शांति के साथ समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने अमेरिका और रूस के बीच बेहतर द्विपक्षीय संबंधों की आवश्यकता पर भी बल दिया। यूक्रेन-रूस दोनों ने युद्ध में जो खून और धन खर्च किया है, उसे अपने लोगों की जरूरतों पर खर्च करना बेहतर होगा।'

    बयान

    दोनों ने संघर्ष शुरू होने पर जताया अफसोस

    बयान के मुताबिक, 'यह संघर्ष कभी शुरू नहीं होना चाहिए था और इसे बहुत पहले ही ईमानदारी और सद्भावनापूर्ण शांति प्रयासों के साथ समाप्त कर दिया जाना चाहिए था। नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि शांति की दिशा में आंदोलन ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के युद्ध विराम के साथ-साथ काला सागर में समुद्री युद्ध विराम, पूर्ण युद्ध विराम और स्थायी शांति के कार्यान्वयन पर तकनीकी वार्ता के साथ शुरू होगा। ये वार्ता मध्य पूर्व में तुरंत शुरू होगी।'

    बयान

    ईरान को इजरायल को लेकर क्या कहा?

    व्हाइट हाउस ने बताया कि नेताओं ने भविष्य के संघर्षों को रोकने के लिए संभावित सहयोग के क्षेत्र के रूप में मध्य पूर्व के बारे में व्यापक रूप से बात की।

    साथ ही उन्होंने आगे रणनीतिक हथियारों के प्रसार को रोकने की आवश्यकता पर चर्चा की।

    दोनों नेताओं ने विचार साझा किया कि ईरान को कभी भी इजराइल को नष्ट करने की स्थिति में नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने अमेरिका-रूस के बेहतर द्विपक्षीय संबंधों पर बात की, जिससे दीर्घकालिक लाभ होगा।

    सहमति

    रूस यूक्रेन को घायल सैनिक सौंपेगा

    क्रेमलिन के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि पुतिन ने ट्रंप को जानकारी दी है कि रूस और यूक्रेन बुधवार को 175-175 युद्धबंदियों की अदला-बदली करने वाले हैं और रूस यूक्रेन को 23 बुरी तरह से घायल सैनिक भी सौंपेगा।

    बता दें कि पिछले हफ्ते सऊदी अरब के जेद्दा में यूक्रेनी नेताओं की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से वार्ता हुई थी, जिसमें यूक्रेन 30 दिन के युद्ध विराम वार्ता पर सहमत था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डोनाल्ड ट्रंप
    व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन युद्ध
    रूस समाचार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तानी से जंग की संभावना के बीच पेट्रोल के लिए घबराए लोग, कंपनी का बयान आया पेट्रोलियम मंत्रालय
    ऐपल अपने स्मार्ट ग्लास के लिए बना रही खास चिप ऐपल
    BSF ने सांबा में मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश पाकिस्तान समाचार
    कंगना रनौत बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में आजमाएंगी किस्मत, हाथ लगी ये धांसू हॉरर फिल्म कंगना रनौत

    डोनाल्ड ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लागू करने पर भड़का चीन, कहा- किसी भी युद्ध के लिए तैयार चीन समाचार
    डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को कहा धन्यवाद, बोले- आतंकवादी को गिरफ्तार करने में मदद की पाकिस्तान समाचार
    ब्रिटेन की नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले अमेरिकियों की संख्या अचानक बढ़ी, क्या है वजह?  ब्रिटेन
    डोनाल्ड ट्रंप की हमास को अंतिम चेतावनी, कहा- बंधकों को रिहा करो वरना सब मारे जाओगे हमास

    व्लादिमीर पुतिन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध पर पुतिन को कहा- बच्चों की हत्या से हृदय छलनी नरेंद्र मोदी
    क्या है अस्ट्राखान का 'हाउस ऑफ इंडिया', जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में किया जिक्र? नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी के रूस दौरे से अमेरिका नाराज, यात्रा टालने की अपील की थी- रिपोर्ट रूस समाचार
    व्लादिमीर पुतिन ने किम को मुक्ति दिवस पर भेजा बधाई संदेश, किम ने जवाब दिया किम जोंग उन

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन पहुंचे भारत में बने गोला-बारूद, रूस के खिलाफ हो रहे इस्तेमाल- रिपोर्ट रूस समाचार
    रूस अपना रक्षा बजट 25 प्रतिशत बढ़ाएगा, जानिए यूक्रेन से युद्ध के बीच कैसे होगा संभव  रूस समाचार
    नरेंद्र मोदी ने पुतिन के सामने फिर उठाया यूक्रेन का मुद्दा, कहा- शांति से हो समाधान नरेंद्र मोदी
    अमेरिका ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध, क्या हैं आरोप? रूस समाचार

    रूस समाचार

    रूस ने परमाणु रक्षा बल के प्रमुख की हत्या में उज्बेक नागरिक को गिरफ्तार किया यूक्रेन
    रूस-यूक्रेन युद्ध पर व्लादिमीर पुतिन अमेरिका के साथ समझौते को तैयार, फिलहाल कोई शर्त नहीं व्लादिमीर पुतिन
    रूस के कजान में ​​​​​​​इमारतों से टकराए ड्रोन, यूक्रेन ने किया 9/11 जैसा हमला यूक्रेन
    क्या कजाकिस्तान विमान दुर्घटना में है रूस की साजिश? जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया कजाकिस्तान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025