अल नीनो की वजह से हुई भारी बारिश ने इक्वाडोर के कोको के खेतों को डुबो दिया है। इस कारण कई किसानों को मजबूरन अपने कोको के खेत छोड़ने पड़े हैं।
इस सीजन में कोको का उत्पादन अब 7 प्रतिशत कम होने का अनुमान है। इसका सीधा असर बाजार में कोको की कम उपलब्धता के रूप में दिखेगा, जिससे दुनिया भर में चॉकलेट के दाम बढ़ सकते हैं।
इक्वाडोर में सड़कें टूटने से कोको के ट्रांसपोर्ट में दिक्कत
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कोको उत्पादक देश इक्वाडोर, पश्चिमी अफ्रीका में होने वाली कमी को पूरा करने में मदद करता है।
हालांकि, सड़कें खराब होने और कोको की फलियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में मुश्किल होने की वजह से, आने वाले समय में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
पिछली बार पश्चिमी अफ्रीका से काफी अधिक कोको आया था, जिससे कुछ समय के लिए राहत मिली थी।