संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रास अल खैमा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां अल वतन रोड पर एक यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई।
हादसे की खबर मिलते ही आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने घायलों की मदद करने और ट्रैफिक को व्यवस्थित करने का काम संभाला।
कई लोगों को अस्पताल भेजा गया था, लेकिन उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
UAE का गृह मंत्रालय कर रहा दुर्घटना की जांच
UAE का गृह मंत्रालय अब इस भीषण टक्कर की वजह पता लगाने में जुट गया है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाएं।
यह दुखद घटना साल 2026 में हुए एक और जानलेवा हादसे के कुछ ही समय बाद सामने आई है। इस वजह से इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।
इससे पहले 12 नवंबर को फुजैराह में शेख खलीफा बिन जायद रोड पर लगातार 2 टक्करों में 14 लोग मारे गए थे और 30 अन्य घायल हो गए थे।