ब्राजील के चुनाव में बड़ा उलटफेर; फ्लावियो बोलसोनारो ने लूला को पीछे छोड़ा,बोलसोनारो परिवार का परचम
ब्राजील के 2026 के चुनावों में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के बेटे फ्लावियो बोलसोनारो ने राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए।
अब 25 अक्टूबर को रनऑफ में उनका मुकाबला राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा से होगा। चुनाव के बाद 99 प्रतिशत से ज्यादा वोटों की गिनती के बाद फ्लावियो को 47.2 प्रतिशत, जबकि लूला के खाते में 45 प्रतिशत वोट हैं।
फ्लावियो बोल्सोनारो 45 साल के हैं और 2019 से रियो डी जेनेरियो के लिए लिबरल पार्टी के सीनेटर हैं। वह जायर बोल्सोनारो के सबसे बड़े बेटे हैं और उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
बोलसोनारो परिवार ने जीतीं कई संघीय सीटें
ब्राजील के चुनाव में सिर्फ फ्लावियो का ही नहीं बल्कि पूरे बोलसोनारो परिवार का जलवा है। जायर की पत्नी मिशेल बोलसोनारो सीनेट पहुंची हैं, वहीं जायर के भाई रेनाटो ने कांग्रेस में सीट हासिल की है।
कार्लोस बोलसोनारो भी सीनेट पहुंचे हैं, और जायर रेनान वैले बोलसोनारो नगर पार्षद से संघीय सांसद बन गए हैं।
परिवार के अंदरूनी मतभेद, खासकर मिशेल और फ्लावियो के बीच कुछ खींचतान के बावजूद, ब्राजील की राजनीति में उनका प्रभाव पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिख रहा है।
यह बात खासकर दक्षिणपंथी और इवेंजेलिकल वोटर्स के बीच उनके मजबूत पकड़ को दिखाती है। जायर अभी जेल में बंद हैं।