NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: घरेलू हिंसा से परेशान अश्वेत महिला को मदद के लिए बुलाए पुलिसकर्मी ने मारी गोली
    अगली खबर
    अमेरिका: घरेलू हिंसा से परेशान अश्वेत महिला को मदद के लिए बुलाए पुलिसकर्मी ने मारी गोली
    अमेरिका में पुलिस पर एक अश्वेत महिला की गोली मारकर हत्या करने के आरोप लगे हैं

    अमेरिका: घरेलू हिंसा से परेशान अश्वेत महिला को मदद के लिए बुलाए पुलिसकर्मी ने मारी गोली

    लेखन आबिद खान
    Dec 23, 2023
    03:13 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक अश्वेत महिला की पुलिस गोलाबारी में मौत हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि घरेलू हिंसा से परेशान होकर महिला ने ही पुलिस को बुलाया था। इस दौरान झड़प हुई और पुलिसकर्मी ने महिला पर गोली चला दी।

    महिला के परिजनों ने पुलिस पर हत्या के आरोप लगाए हैं और घटना की जांच की मांग की है। मृतक महिला की पहचान निआनी फिनलेसन के तौर पर हुई है।

    मामला

    क्या है मामला?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 वर्षीय फिनलेसन लॉस एंजेलिस के लैनकैस्टर स्थित ईस्ट एवेन्यू में अपने बच्चों के साथ रहती थी।

    4 दिसंबर को महिला ने आपातकालीन सेवा 911 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी थी और कहा कि उसका पति प्रताड़ित कर रहा है।

    पुलिस के मुताबिक, फोन पर पीछे से चिल्ला चोट की आवाज सुनाई दे रही थी। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

    महिला

    हाथ में चाकू लिए खड़ी थी महिला

    पुलिस के मुताबिक, जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद था, जिसे पुलिसकर्मियों ने जबरदस्ती खुलवाया। घर के अंदर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने देखा कि महिला अपने हाथ में चाकू लिए खड़े थी।

    महिला ने कहा कि उसके पति ने उनकी 9 साल की बेटी को धक्का दिया है और वह उसे नहीं छोड़ेगी। इसके बाद महिला दूसरे कमरे में गई और उसका पति से झगड़ा शुरू हो गया।

    गोली

    झड़प के बीच चली गोली 

    पुलिस के मुताबिक, पति से झगड़े के दौरान ही झड़प हुई और बीच-बचाव में पुलिसकर्मी की गोली महिला को लग गई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महिला की बच्ची भी घर में ही थी।

    बाद में पुलिस महिला को अस्पताल लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि वे घटना की जांच कर रही है।

    बता दें कि आरोपी पुलिसकर्मी ने पहले भी इस तरह की परिस्थितियों में एक व्यक्ति को गोली मार दी थी।

    आरोप

    परिजनों ने पुलिस पर लगाए हत्या के आरोप

    महिला के परिवार वालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    महिला की बेटी जाइशा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "पुलिस ने झूठ बोला कि मेरी मां उन्हें धमकी दे रही थी। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी। वह हमेशा मेरे लिए मौजूद थी। यह अविश्वसनीय है कि वह चली गई है।"

    महिला के परिजन दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    लॉस एंजिल्स

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    अमेरिका

    अमेरिका: यूट्यूबर ने व्यूज पाने के लिए जानबूझकर दुर्घटनाग्रस्त किया अपना विमान, अब भुगतेगा सजा अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: महिला की लगी 2 बड़ी लॉटरी, 8 करोड़ के बाद अब 208 करोड़ रुपये जीती लॉटरी
    अमेरिका: लास वेगास के नेवादा विश्वविद्यालय में गोलीबारी; 3 की मौत, हमलावर भी मृत मिला लास वेगास
    भारत दौरे पर आएंगे अमेरिका की FBI के निदेशक, पन्नू समेत इन मुद्दे पर होगी चर्चा FBI

    लॉस एंजिल्स

    लेखक ने 85 साल की उम्र में पूरी की ग्रेजुएशन, गणित-विज्ञान से डरकर छोड़ी थी पढ़ाई अजब-गजब खबरें
    ऐसा व्यक्ति जो 22 सालों से उजाड़ कस्बे में अकेले रहकर ढूँढ रहा है 'चाँदी', जानिए अजब-गजब खबरें
    इस एडल्ट फिल्म स्टार की हुई मौत, अपार्टमेंट में मिली लाश हॉलीवुड समाचार
    निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने खरीदा 144 करोड़ रुपये का घर, जानें क्या है खासियत बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025