अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने जनवरी 2025 में अपना कार्यकाल खत्म होने से ठीक पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया था।
उन्होंने इजरायल और हमास के बीच हुए युद्धविराम और बंधकों के समझौते के बाद नेतन्याहू के 'साहस' की तारीफ की थी। हालांकि, अब इसके पीछे की कहानी भी सामने आएगी।
दरअसल, बाइडन की आत्मकथा 'प्रॉमिस मी अमेरिका' में बताया गया है कि पर्दे के पीछे वे नेतन्याहू के लिए कुछ कड़ी आलोचनाएं भी रखते थे। यह किताब 21 नवंबर से बाजार में उपलब्ध होगी।
बाइडेन ने नेतन्याहू पर संस्थानों को कमजोर करने का आरोप लगाया
अपनी किताब में बाइडन ने लिखा है कि वे इस बात से निराश थे कि नेतन्याहू ने सैन्य अभियानों के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा को कैसे संभाला।
उन्हें लगा कि इजरायली नेता ने हमेशा राजनीति को पहले रखा। उन्होंने नेतन्याहू के नेतृत्व के तरीके की तुलना मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी आदतों से भी की।
बाइडेन ने नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि वे अपने निजी फायदे के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं।