NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / लैटिन अमेरिका पर दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा, ब्लिंकन ने रद्द की चीन यात्रा
    अगली खबर
    लैटिन अमेरिका पर दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा, ब्लिंकन ने रद्द की चीन यात्रा
    लैटिन अमेरिका पर दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा

    लैटिन अमेरिका पर दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा, ब्लिंकन ने रद्द की चीन यात्रा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 04, 2023
    02:13 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के आकाश में चीन का जासूसी गुब्बारा देखा जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

    अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि लैटिन अमेरिका के ऊपर एक और चीनी गुब्बारा देखा गया है।

    पेंटागन के प्रवक्ता पैट राइडर ने कहा कि लैटिन अमेरिका के ऊपर से एक और गुब्बारे के जाने की खबर आ रही है। यह चीन का एक और जासूसी गुब्बारा है। हालांकि, उन्होंने इसकी जगह नहीं बताई।

    घटना

    संवेदनशील इलाकों के पास उड़ रहा था पहला गुब्बारा 

    इससे पहले अमेरिका के पश्चिमी राज्य मोंटाना की निगरानी करते हुए चीन के एक जासूसी गुब्बारे को देखा गया था।

    अधिकारियों ने कहा था कि जासूसी गुब्बारा संवेदनशील क्षेत्रों में उड़ान भर रहा था और इस पर नजर बनी हुई है। इसे देखते हुए लड़ाकू विमान अलर्ट पर रखे थे। हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते इस गुब्बारे को मार गिराने का फैसला टाल दिया गया था।

    राष्ट्रपति जो बाइडन को भी इससे अवगत कराया जा चुका है।

    जानकारी

    तीन बसों के आकार का था गुब्बारा

    इस गुब्बारे का आकार तीन बसों के बराबर है और इसमें काफी मात्रा में उपकरण लगे हुए हैं। पेंटागन का कहना है कि यह गुब्बारा कई दिनों से यहां मौजूद था। इससे जमीन पर मौजूद लोगों को कोई खतरा नहीं है।

    प्रतिक्रिया

    चीन ने जताया था खेद 

    चीन ने इस गुब्बारे को अपना बताते हुए कहा कि यह हवा के चलते रास्ता भटक गया था।

    चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह एयरशिप चीन का है। इसका इस्तेमाल रिसर्च और मुख्यतौर पर मौसम की जानकारी जुटाने के लिए किया जाता है। चीन इस गुब्बारे के अमेरिका में प्रवेश के लिए खेद व्यक्त करता है।

    मंत्रालय ने कहा कि चीन अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है और इस स्थिति का हल निकाल लिया जाएगा।

    असर

    अमेरिकी विदेश मंत्री ने स्थगित की चीन यात्रा 

    इस घटना के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपनी दो दिवसीय चीन यात्रा स्थगित कर दी है। दोनों देशों के रिश्तों में तनाव के बीच उनकी इस यात्रा पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं।

    ब्लिंकन ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से चर्चा कर जासूसी गुब्बारे की घटना पर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि चीन को बता दिया गया है कि अमेरिकी एयरस्पेस में चीनी गुब्बारे का पाया जाना अमेरिकी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

    बयान

    जारी रहेगी अमेरिका और चीन के बीच बातचीत- ब्लिंकन 

    ब्लिंकन ने कहा कि उन्होंने चीनी विदेश मंत्री को बता दिया है कि अमेरिका चीन के साथ कूटनीतिक संवाद के लिए प्रतिबद्ध है और स्थितियां अनुकूल होने पर वो दौरा करेंगे। अभी अमेरिका का ध्यान जासूसी गुब्बारे को अपने एयरस्पेस से बाहर निकालना है।

    वहीं चीनी मीडिया के अनुसार, वांग ने बताया कि दोनों देशों के बीच शांत और पेशेवर तरीके से चर्चा हुई थी। चीन एक जिम्मेदार देश है और वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करता है।

    जासूसी गुब्बारे

    क्या होते हैं जासूसी गुब्बारे? 

    जासूसी गुब्बारे बेहद ऊंचाई पर उड़ने वाले मौसम का अनुमान लगाने वाले गुब्बारे जैसे ही होते हैं, लेकिन इनमें उपकरणों का फर्क होता है।

    इनका फायदा ये होता है कि ये सैटेलाइट के मुकाबले नजदीक से बड़े इलाके पर नजर रख सकते हैं और इन्हें नियंत्रित करना आसान होता है। साथ ही सैटेलाइट की तुलना में इनसे जासूसी करना सस्ता भी होता है।

    द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान से ही इनका इस्तेमाल शुरू हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    अमेरिका
    एंटनी ब्लिंकन
    वांग यी

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    चीन समाचार

    तवांग झड़प के बाद भारत के साथ संबंधों पर बोले चीनी विदेश मंत्री, जानें क्या कहा वांग यी
    चीन से उत्तर प्रदेश लौटा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल कोरोना वायरस
    चीन और पाकिस्तान हुए एक, भारत कमजोर स्थिति में- राहुल गांधी राहुल गांधी
    चीन: झेजियांग में रोज मिल रहे कोरोना के 10 लाख नए मरीज, दोगुना होने की संभावना कोरोना वायरस

    अमेरिका

    अमेरिका: कंप्यूटर सिस्टम में डाटा क्षतिग्रस्त होने से हुई थी सैकड़ों उड़ानें रद्द हवाई अड्डा
    गिलगित-बाल्टिस्तान में फिर हो रहे प्रदर्शन, क्या है इसका इतिहास और भारत-पाकिस्तान के लिए महत्व? पाकिस्तान समाचार
    अमेरिका: लड़की की पहली बार में लगी 24 लाख रुपये की लॉटरी, गिफ्ट मिला था टिकट लॉटरी
    मेटा और माइक्रोसॉफ्ट खाली कर रहीं ऑफिस, जानिए क्या हैं कारण फेसबुक

    एंटनी ब्लिंकन

    तालिबान के सदस्यों को पनाह देता है पाकिस्तान- अमेरिकी विदेश मंत्री पाकिस्तान समाचार
    भारत में मानवाधिकार उल्लंघन के बढ़ते मामलों पर नजर रख रहा अमेरिका- ब्लिंकन भारत-अमेरिका संबंध
    अफगानिस्तान: तालिबान ने महिलाओं को NGO में काम से रोका, शिक्षा पर भी लगा चुका रोक अफगानिस्तान

    वांग यी

    दिल्ली पहुंचे चीन के विदेश मंत्री, जयशंकर और डोभाल से करेंगे मुलाकात चीन समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहते थे चीनी विदेश मंत्री, भारत ने किया मना चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025