बलूचिस्तान की आज़ादी की जंग में नया मोड़, BLA की कमान अब पूर्व पाक कैप्टन रहमान गुल के हाथ
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान सेना के एक पूर्व कैप्टन रहमान गुल को अपना नया प्रमुख बनाया है। उन्हें 'उस्ताद मुरीद' के नाम से भी पहचाना जाता है।
गुल के पास सेना का अच्छा-खासा अनुभव है, जिसका फायदा BLA को मिलेगा। यह संगठन पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है।
रहमान गुल ने मजीद ब्रिगेड के लड़ाकों को ट्रेनिंग दी
रहमान गुल ने पहले 19वीं फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट में अपनी सेवाएं दी थीं। बाद में वे BLA में शामिल हो गए और धीरे-धीरे संगठन में उनका कद बढ़ता गया।
उन्होंने मजीद ब्रिगेड के लड़ाकों को ट्रेनिंग दी थी। यह ब्रिगेड पाकिस्तानी सेना पर हुए कई हमलों के लिए जिम्मेदार रही है। BLA उन इंफ्रास्ट्रक्चर और माइनिंग प्रोजेक्ट्स का विरोध करता है, जिन्हें विदेशी समर्थन मिलता है।
BLA का तर्क है कि ऐसे प्रोजेक्ट्स स्थानीय संसाधनों को खत्म कर देते हैं और आबादी को विस्थापित करते हैं। अब गुल के मुखिया बनने के बाद, संगठन के काम करने के तरीके और उसकी गति पर असर पड़ सकता है।