NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: ट्रंप सरकार से दूर रहने के लिए क्रूज कंपनी करवा रही 4 साल की यात्रा
    अगली खबर
    अमेरिका: ट्रंप सरकार से दूर रहने के लिए क्रूज कंपनी करवा रही 4 साल की यात्रा
    अमेरिका में विला वी रेजिडेंस क्रूज कंपनी का डोनाल्ड ट्रंप के जीतने के बाद अजोबीगरीब ऐलान

    अमेरिका: ट्रंप सरकार से दूर रहने के लिए क्रूज कंपनी करवा रही 4 साल की यात्रा

    लेखन गजेंद्र
    Nov 12, 2024
    01:29 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के जीतने पर कुछ बहुत खुश हैं, जबकि कुछ को भारी सदमा लगा है। ऐसे में निराश लोगों के लिए एक क्रूज कंपनी ने अजीबोगरीब ऐलान किया है।

    विला वी रेजिडेंस कंपनी ने निराश अमीर लोगों को ट्रंप के 4 साल के शासन से दूर रखने के लिए यात्रा पैकेज की घोषणा की है। यह जहाज आपको अमेरिका से दूर 4 साल की यात्रा पर ले जाएगा।

    आइए जानते हैं पैकेज की विशेषता।

    घोषणा

    33.76 लाख रुपये से शुरू होगा पैकेज

    क्वार्ट्ज वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी 4 साल का 'स्किप फॉरवर्ड' पैकेज, 3 साल का 'एवरीव्हेयर बट होम' पैकेज, 2 साल का 'मिड-टर्म सिलेक्शन' पैकेज और 1 साल का 'एस्केप फ्रॉम रियलिटी' पैकेज दे रही है।

    पैकेज 33.76 लाख रुपये से शुरू होगा, लेकिन एक व्यक्ति के लिए 4 साल के लिए अपना खुद का कमरा लेने की कीमत 2.16 करोड़ रुपये है।

    4 साल के लिए डबल ऑक्यूपेंसी रूम के लिए प्रति व्यक्ति 1.35 करोड़ रुपये है।

    पैकेज

    क्रूज में 600 अतिथि रह सकेंगे

    रिपोर्ट के मुताबिक, टिकट में दिन और रात का भोजन (मानार्थ बीयर और वाइन के साथ) शामिल है। जहाज में स्पा और फिटनेस सुविधाओं सहित कई सुविधाएं हैं।

    विला वी कंपनी का कहना है कि उसके जहाज की पहुंच 140 देशों के 425 बंदरगाहों तक है। इस जहाज में 600 से अधिक अतिथि रह सकते हैं।

    जहाज अंततः सभी 7 महाद्वीपों, 13 'विश्व के अजूबों' और 100 से अधिक उष्णकटिबंधीय द्वीपों का दौरा करेगा।

    बयान

    कंपनी ने क्या कहा?

    कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि विला वी की पेशकश राजनीतिक हंगामा खड़ा करने के लिए नहीं थी, बल्कि चुनाव परिणामों से निराश लोगों को वास्तविकता से दूर जाने का एक वास्तविक तरीका प्रदान करने के लिए थी।

    कंपनी के बिक्री प्रमुख ऐनी अल्म्स ने कहा कि क्रूज दुनिया को धीमी गति से देखने का एक अनूठा तरीका प्रदान करता है, जहां आपके पास वास्तव में प्रत्येक बंदरगाह के सांस्कृतिक माहौल का अनुभव करने के लिए पर्याप्त समय होता है।

    चुनाव

    ट्रंप ने चुनाव में कमला हैरिस को हराया है

    रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप डेमोक्रेटिक कमला हैरिस के खिलाफ पहले ही कुल 538 में 295 इलेक्टोरल कॉलेज वोट जीत चुके हैं, जबकि हैरिस के पास अभी 226 वोट हैं।

    बहुमत का आंकड़ा 270 होने से ट्रंप जीत दर्ज करा चुके हैं। ट्रंप को अब तक करीब 7.3 करोड़ वोट मिले हैं, जबकि हैरिस को 6.8 करोड़ वोट मिले हैं।

    नेवादा और एरिजोना के परिणाम बाकी हैं, लेकिन अनुमान है कि वहां भी ट्रंप जीतेंगे और उनके वोट 317 हो जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका के चुनावों में अभी भी क्यों किया जाता है कागजी मतपत्रों का इस्तेमाल? अमेरिका
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: भारतीय मूल के मतदाताओं की पंसद और मुद्दे क्या-क्या हैं? अमेरिका
    अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हमेशा मंगलवार और शपथग्रहण जनवरी में क्यों होता है? अमेरिका
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: 5 नवंबर को होगा मतदान, जानिए चुनाव से जुड़ी हर जरूरी जानकारी अमेरिका

    अमेरिका

    क्या अमेरिका 19 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर रूस को पहुंचा पाएगा नुकसान? रूस समाचार
    अमेरिका में आज होगा राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, जानिए हैरिस और ट्रंप में कौन आगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    न्यूयॉर्क: माइकल जॉर्डन की जर्सी समेत अन्य वस्तुएं 71 करोड़ से ज्यादा रुपये में हुई नीलाम न्यूयॉर्क
    अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे कब आएंगे, कहां देख सकेंगे? अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

    अमेरिका: कमला हैरिस का आरोप, ट्रंप किम जोंग के साथ प्रेम पत्रों का अदान-प्रदान करते हैं डोनाल्ड ट्रंप
    कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बहस में ये उठे जरुरी मुद्दे कमला हैरिस
    डोनाल्ड ट्रंप दोबारा कमला हैरिस से बहस नहीं करेंगे, खुद की जीत का किया दावा डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर की पेशकश, जानिए कितना आएगा खर्च डोनाल्ड ट्रंप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025