Page Loader
अमेरिका में बर्ड फ्लू से पहली मौत, लुइसियाना में 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई
अमेरिका में बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत

अमेरिका में बर्ड फ्लू से पहली मौत, लुइसियाना में 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई

लेखन गजेंद्र
Jan 07, 2025
01:03 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में H5N1 बर्ड फ्लू से किसी इंसान की पहली मौत का मामला सामने आया है। यह मौत लुइसियाना राज्य में 65 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। लुइसियाना के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं सकी है, उसे 18 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को कई अन्य बीमारियां भी थीं, जिससे वह वायरस के संपर्क में आने से गंभीर हो गया।

बीमारी

घर के पिछवाड़े में मुर्गियों और जंगली पक्षियों के संपर्क में आया था बुजुर्ग

लुइसियाना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृतक व्यक्ति बर्ड फ्लू से ग्रसित होने से पहले अपने घर के पिछले हिस्से में रहने वाली मुर्गियों और जंगली पक्षियों के संपर्क में था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जो लोग पक्षियों, मुर्गियों, गायों के साथ काम करते हैं या मनोरंजन के लिए उनके संपर्क में आते हैं, उनमें जोखिम अधिक है। अमेरिका में अप्रैल से अब तक 70 लोग बर्ड फ्लू से पीड़ित हैं, जिनमें अधिकतर कृषि श्रमिक हैं।

वायरस

क्या है बर्ड फ्लू?

बर्ड फ्लू एक संक्रामक इन्फ्लूएंजा है, जो पक्षियों में फैलता है। दुर्लभ मामलों में यह मनुष्यों को भी प्रभावित कर सकता है। ये आमतौर पर 5 तरह के वायरस से फैलता है। इन्हें H7N3, H7N7, H7H9, H9N2 और H5N1 कहा जाता है। इनमें सबसे खतरनाक H5N1 को माना जाता है। 1997 में चीन में इस वायरस का पहला मामला सामने आया था। आमतौर पर यह समुद्री पक्षियों, मुर्गी, बतख और हंस जैसे पक्षियों को ज्यादा प्रभावित करता है।