NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / हमास-इजरायल के बीच ही नहीं है जंग, दुनिया के इन देशों में भी युद्ध जैसे हालात  
    अगली खबर
    हमास-इजरायल के बीच ही नहीं है जंग, दुनिया के इन देशों में भी युद्ध जैसे हालात  
    हमास और इजरायल युद्ध के बीच इन देशों के बीच भी युद्ध के जैसे हालात बने हुए हैं

    हमास-इजरायल के बीच ही नहीं है जंग, दुनिया के इन देशों में भी युद्ध जैसे हालात  

    लेखन नवीन
    Oct 08, 2023
    07:07 pm

    क्या है खबर?

    हमास और इजरायल के बीच लड़ाई जारी है। दोनों के बीच कई सालों से संघर्ष चलता आ रहा है, लेकिन इस वक्त दुनिया में यह इकलौता युद्ध नहीं चल रहा है।

    वर्तमान में दुनिया एक से अधिक युद्धों का सामना कर रही है। रूस-यूक्रेन के बीच अभी भी लड़ाई जारी है, जबकि अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच भी तनाव बना हुआ है।

    आइए जानते हैं कि अभी दुनिया में कहां-कहां युद्ध जारी है या ऐसे हालात बने हुए हैं।

    युद्ध

    हमास और इजरायल

    फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के हमले के बाद इजरायल ने युद्ध की घोषणा की है। 7 अक्टूबर की सुबह से फिलिस्तीन और इजरायल के बीच युद्ध जारी है।

    हमास ने दक्षिणी इजराइल के रिहायशी इलाकों पर 5,000 से रॉकेट दागे थे, जिसके बाद इजरायली सेना की जवाबी कार्रवाई जारी है।

    इस संघर्ष में अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3,000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    यूक्रेन

    रूस और यूक्रेन

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध करीब 592 दिनों से युद्ध चल रहा है। 24 फरवरी, 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था।

    संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध में सितंबर, 2023 तक कुल 9,614 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 17,535 लोगों के घायल हुए हैं।

    इस युद्ध में संघर्षरत दोनों देशों में से कोई भी देश युद्ध से पीछे हटने को तैयार नहीं है।

    अजरबैजान

    अजरबैजान और आर्मेनिया

    लंबे समय से अजरबैजान और आर्मेनिया एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। यहां संघर्ष विराम पर सहमति बनने के बावजूद दोनों देश एक-दूसरे पर हमले करते रहे हैं।

    हाल में सितंबर में अजरबैजान ने 'आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन' के नाम से आर्मेनिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। उसने आर्मेनिया के कब्जे वाले नागोर्नो-काराबाख जैसे इलाकों में अपनी सेना भेजी है।

    इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।

    चीन

    चीन और ताइवान

    चीन और ताइवान के बीच भी लंबे समये से युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। चीन के लड़ाकू विमान, युद्धपोत और ड्रोन अक्सर ताइवान के इलाके में जाकर उसे डराते-धमकाते रहते हैं।

    पिछले साल अगस्त में अमेरिका से नजदीकियों से नाराज होकर चीन ने ताइवान के खिलाफ एक बड़ा युद्धाभ्यास किया था क्योंकि चीन अपने मानचित्र में ताइवान को अपना हिस्सा बताता है।

    दूसरी ओर अमेरिका ताइवान से उसकी स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा करने का वादा कर चुका है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इजरायली सरकार ने की कैबिनेट ने 8 अक्टूबर को अपने संविधान के अनुच्छेद-40 में मूल संशोधन करते हुए युद्ध की घोषणा की है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ने 1973 में योम किप्पुर युद्ध के बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर युद्ध की घोषणा की है, जिसके लिए कैबिनेट ने महत्वपूर्ण सैन्य कदम उठाने को मंजूरी दे दी है।

    हमास के लड़ाकों ने कथित तौर पर सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ करते हुए कई इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इजरायल
    फिलिस्तीन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    इजरायल

    इन पांच देशों में सबसे सस्ता है मोबाइल डाटा, भारत भी लिस्ट में शामिल भारत की खबरें
    5G लॉन्च से पहले भारत में कम हुई 4G मोबाइल डाउनलोड स्पीड, सामने आया डाटा भारती एयरटेल
    'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में विवादित बयान देने वाले नदव लैपिड कौन हैं? द कश्मीर फाइल्स
    'द कश्मीर फाइल्स' विवाद: मैं फिल्ममेकर नदव लैपिड को गोली मार देता- अशोक पंडित द कश्मीर फाइल्स

    फिलिस्तीन

    क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हो रहा संघर्ष? इजरायल
    फिलिस्तीन में दूतावास में मृत पाए गए भारत के राजदूत मुकुल आर्य विदेश मंत्रालय
    इजरायल ने गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक पर किए हवाई हमले, 10 फिलिस्तीनियों की मौत इजरायल
    क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हुए हवाई हमले? इजरायल

    यूक्रेन युद्ध

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने वाले पॉप स्टार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत व्लादिमीर पुतिन
    जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात के बाद यूक्रेन युद्ध को लेकर क्यों चिंतित है अमेरिका? व्लादिमीर पुतिन
    NATO में शामिल हुआ फिनलैंड, यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को झटका फिनलैंड
    रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े अमेरिका के गोपनीय दस्तावेज लीक होने से हड़कंप, जांच के आदेश अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025