ट्रंप की हार से बिगड़े हालात, किम की बहन ने अमेरिका से मुलाकात ठुकराई
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी हार के बाद उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर होने का अंदेशा है।
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ ट्रंप की मुलाकात की लंबे समय से चर्चा चल रही थी, वह अब शायद इस महीने नहीं हो पाएगी।
किम जोंग उन की बहन ने किम यो जोंग ने अमेरिकी नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
किम यो जोंग ने अमेरिकी बातचीत से इनकार किया
किम यो जोंग ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें अमेरिकी नेताओं से मिलने में कोई फायदा नहीं दिखता। उन्होंने अमेरिकी नेताओं को 'भरोसे के लायक नहीं' और 'शत्रुतापूर्ण' बताया।
इसके अलावा, उत्तर कोरिया खुद को रूस और चीन के और करीब ला रहा है और अपने परमाणु कार्यक्रम को लगातार आगे बढ़ा रहा है, इसलिए अभी वह अमेरिका से बातचीत के लिए खास उत्सुक नहीं दिख रहा।
हाल ही में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने एक क्रिप्टो चोरी के मामले में उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया था, जिससे बातचीत की संभावनाएं और भी धूमिल हो गई हैं।