जासूसी कांड में एनवीडिया CEO का चौंकाने वाला कबूलनामा, हांगकांग पासपोर्ट से ताइवान में प्रवेश
ताइवान के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि एलिस हुआंग नाम की चीनी महिला, जिस पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप है, उसने हांगकांग के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर देश में प्रवेश किया था। उन पर आरोप है कि एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सन हुआंग के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए उन्होंने कंपनी की जासूसी की। इस मामले में उनकी जांच चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें एलिस के देश में आने-जाने के रिकॉर्ड की पूरी जानकारी थी। उनकी समझ के मुताबिक, चूंकि वह फिलहाल विदेश में हैं, इसलिए उनका एंट्री परमिट रद्द कर दिया गया है।
जांच के बीच हुआंग ने रिश्ते की बात कबूली
हुआंग ने एलिस के साथ अपने अफेयर को सार्वजनिक तौर पर तब कबूल किया है, जब एनवीडिया और मेगास्पीड (वह कंपनी जहां एलिस पहले काम करती थीं) में जासूसी के आरोपों की बड़ी जांच चल रही है। हांगकांग पासपोर्ट धारकों को ताइवान में प्रवेश करने में कम दिक्कत होती है, ऐसे में इस मामले ने सुरक्षा में संभावित खामियों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। ताइवान के गृह मंत्री ने बताया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बॉर्डर प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा रही है।