Loading...
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप; विमानों की लैंडिंग रद्द, दुकानों में सामान गिरा
भूकंप के चलते लॉस एंजेलिस हवाई अड्डे पर हुआ नुकसान

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप; विमानों की लैंडिंग रद्द, दुकानों में सामान गिरा

लेखन आबिद खान
Nov 29, 2026
09:14 am

क्या है खबर?

शनिवार शाम को अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूंकप आया, जिसके झटके लॉस एंजेलिस समेत आसपास के कई इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप के चलते लॉस एंजेलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने जा रहे कई विमानों को वापस भेजा गया। वहीं, हवाई अड्डे पर एक टर्मिनल की छत से टाइलें नीचे गिर गई। कई दुकानों में अलमारी में रखा सामान भी गिर गया। अभी तक किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है।

भूकंप

12 किलोमीटर गहराई में था भूकंप का केंद्र

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:30 बजे आया। इसका केंद्र मैनहट्टन बीच से लगभग 6 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम करीब 12 किलोमीटर की गहराई में था।

USGS ने बताया कि शुरुआती भूकंप के बाद कम से कम 40 आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए, जिसमें से सबसे तेज की तीव्रता 3.7 थी।

भूकंप के झटके लॉस एंजिल्स, सांता मोनिका और पासाडेना समेत कई इलाकों में महसूस किए गए।

ट्विटर पोस्ट

भूकंप के दौरान लैंडिंग कर रहे विमान ने दोबारा उड़ान भरी

ADVERTISEMENT

नुकसान

अभी तक बड़े नुकसान की खबर नहीं

लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट (LAFD) ने भूकंप के बाद कई टीमों को तैनात किया है। शहर भर में नुकसान की जांच करने और आकलन करने के लिए सभी 106 फायर स्टेशनों से लोगों को भेजा गया है।

CNN के अनुसार, LAFD के प्रवक्ता लिंडसे लैंट्ज ने कहा, "अभी स्ट्रक्चरल डैमेज या चोट की कोई शुरुआती रिपोर्ट नहीं है।"

मेयर कैरेन बास ने भी कहा कि टीमें स्थिति का आकलन कर रही हैं और संभावित प्रभावों पर नजर रख रही हैं।

ADVERTISEMENT