Page Loader
दुनिया का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा 3 जुलाई, तोड़े सारे रिकॉर्ड
दुनिया का सबसे गर्म दिन रहा 3 जुलाई (तस्वीर: pixabay)

दुनिया का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा 3 जुलाई, तोड़े सारे रिकॉर्ड

लेखन गजेंद्र
Jul 05, 2023
01:03 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर एनवायरमेंटल प्रेडिक्शन ने गर्मी को लेकर जारी की रिपोर्ट में बताया कि 3 जुलाई दुनिया का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। उन्होंने बताया कि लू की वजह से दुनिया का औसत तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले साल 2016 में बने रिकॉर्ड 16.92 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। जलवायु वैज्ञानिक फ्रेडरिक ओटो ने बताया, "यह मील का पत्थर नहीं है, जिसका हमें जश्न मनाना चाहिए। यह मौत की सजा है।"

मौसम

जहां सर्दियों का मौसम, वहां भी गर्मी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी अमेरिका में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा चीन में भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। उत्तरी अफ्रीका में यह 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, अंटार्कटिका में सर्दी का मौसम होने के बावजूद अधिक तापमान दर्ज किया गया है। जलवायु वैज्ञानिकों का कहना है कि अल नीनो के उभरते पैटर्न और जलवायु परिवर्तन तापमान में बढ़ोतरी के बड़े कारण हैं।