NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / डेनमार्क: कोपेनहेगन के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत
    अगली खबर
    डेनमार्क: कोपेनहेगन के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत
    डेनमार्क के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

    डेनमार्क: कोपेनहेगन के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 04, 2022
    10:59 am

    क्या है खबर?

    डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हुए हैं। डेनमार्क में आमतौर पर इस तरह की घटनाएं नहीं देखने को मिलती है।

    गोलीबारी के बाद डेनमार्क के ही रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में किसी दूसरे व्यक्ति के शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।

    जानकारी

    गोलीबारी के मकसद का पता लगाने में जुटी पुलिस

    कोपेनहेगन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक गोलीबारी के मकसद का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक अधेड़ और दो युवा शामिल हैं।

    जिस जगह गोलीबारी हुई वह राजधानी के बाहरी हिस्से में स्थित है और इलाके का सबसे बड़ा मॉल है। गोलीबारी शुरू होने के बाद कुछ लोग खुद को बचाने के लिए दुकानों में घुस गए तो कुछ घबराते हुए बाहर दौड़कर आए।

    बयान

    11 मिनट में पुलिस ने आरोपी को किया काबू

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद 11 मिनट बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने आरोपी को 'एथनिक डेन' बताया है, जो आमतौर पर श्वेत लोगों के लिए इस्तेमाल होता है।

    गोलीबारी के घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया, "मैं वीडियो बना रहा था। आरोपी ने मुझसे बात की है और कहा कि यह राइफल असली नहीं है। वह यह करते हुए काफी गर्व महसूस कर रहा था।"

    प्रतिक्रिया

    प्रधानमंत्री और रॉयल पैलेस ने दी ये प्रतिक्रियाएं

    इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडेरिक्सन ने इसे क्रूर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे, दिल तोड़ने वाला और बेमतलब का है। आमतौर पर सुरक्षित राजधानी पलभर में बदल गई।

    वहीं रॉयल पैलेस ने संयुक्त बयान में कहा कि अभी तक इस त्रासदी की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। कई लोगों की जानें गई हैं और कई घायल हुए हैं। यह एकजुट होने का वक्त है।

    जानकारी

    सात सालों में सबसे बड़ा हमला

    यह डेनमार्क में फरवरी, 2015 के बाद हुआ सबसे बड़ा हमला है। 2015 में एक 22 वर्षीय युवक ने गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या कर दी थी और पांच पुलिसकर्मियों को घायल किया था। मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया था।

    जानकारी

    बीते सप्ताह पड़ोसी नॉर्वे में हुई थी ऐसी ही घटना

    पिछले सप्ताह डेनमार्क के पड़ोसी देश नॉर्वे में भी ऐसी ही गोलीबारी की घटना हुई थी।, जिसमें दो लोगों की मौत हुई और 20 से ज्यादा घायल हुए थे।

    यहां की राजधानी ओस्लो में गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय हुई थी, जब शहर में समलैंगिकों के समर्थन में एक रैली के आयोजन की तैयारियां चल रही थीं।

    पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और अपराध की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डेनमार्क
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    डेनमार्क

    ये हैं दुनिया के पाँच बेहतरीन अम्यूज़मेंट पार्क, ज़रूर करें यात्रा फ्रांस
    वायु प्रदूषण से बचना चाहते हैं तो विदेश की इन पांच जगहों पर जाएं घूमने फिनलैंड
    इस बिजनेसमैन ने 41 बाद खोज निकाली अपनी असली माँ, कहानी कर देगी भावुक मध्य प्रदेश
    इन देशों में अजीबो-गरीब अंदाज में किया जाता है नए साल का स्वागत, जानें कैसे फिलीपींस

    गोलीबारी की घटना

    अमेरिका: दो जगहों पर गोलीबारी में एक की मौत, व्हाइट हाउस के पास हुई घटना दुनिया
    इलाज के दौरान हुई पत्नी की मौत, एक साल बाद पति ने डॉक्टर को मारी गोली गुजरात
    पानी बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में 10,000 जंगली ऊंटों पर बरसाई जाएंगी गोलियां ऑस्ट्रेलिया
    उत्तर प्रदेश: पिस्तौल लेकर टिक-टॉक वीडियो बना रहा था युवक, अचानक गोली चलने से हुई मौत उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025