फ्रांस में स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 2 की मौत और 16 छात्र घायल
पूर्वी फ्रांस के लेंट शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक स्कूल बस हादसा हो गया।
एक स्कूल बस मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों को लेकर जा रही थी, तभी स्विस बॉर्डर के पास वह अचानक अनियंत्रित होकर एक खाई में गिर गई।
हादसे के समय बस में बच्चे सवार थे, जिसमें एक नाबालिग और एक युवा की जान चली गई। इस दुर्घटना में 16 अन्य छात्र घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आपातकालीन सेवाएं तैनात, मंत्रियों ने दी प्रतिक्रिया
दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाओं और पुलिस को तुरंत तैनात कर दिया गया है। परिवहन मंत्री फिलिप ताबड़ोत ने कहा है कि वे खुद मौके का दौरा करेंगे।
शिक्षा मंत्री एडवर्ड जेफ्रे ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा, "मेरे और सरकार के साथ-साथ पूरे शिक्षा समुदाय के विचार पीड़ित परिवारों के साथ हैं।"
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 43 लोग सवार थे।