NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: महिला को है टॉयलेट पेपर खाने की लत, सलाना खर्च करती है लाखों रुपये 
    अगली खबर
    अमेरिका: महिला को है टॉयलेट पेपर खाने की लत, सलाना खर्च करती है लाखों रुपये 
    इस महिला को है टॉयलेट पेपर खाने की लत

    अमेरिका: महिला को है टॉयलेट पेपर खाने की लत, सलाना खर्च करती है लाखों रुपये 

    लेखन अंजली
    Jul 20, 2023
    04:56 pm

    क्या है खबर?

    अब तक आपने धूम्रपान और अल्कोहल सेवन की लत के बारे में सुना होगा, लेकिन अमेरिका के मैरीलैंड की रहने वाली किना नामक महिला को टॉयलेट पेपर खाने की लत है।

    जी हां, टॉयलेट पेपर को वह हर समय खाना पसंद करती है।

    हाल ही में किना ने अमेरिकन डॉक्यूमेंट्री टेलीविजन सीरीज TLC के माई स्ट्रेंज एडिक्शन: स्टिल एडिक्टेड? के नवीनतम एपिसोड में इस बात का खुलासा किया है।

    आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    किना 1 दिन में खा जाती है 4 टॉयलेट पेपर रोल

    TLC के अनुसार, किना का असली नाम सकीना है और वह रोजाना टॉयलेट पेपर के 4 रोल तक खा जाती है।

    इस अनोखी आदत के लिए किना हर साल 2,700 डॉलर यानी 2 लाख रुपये से भी अधिक खर्च करती है।

    इस बारे में किना का कहना है कि टॉयलेट पेपर एकदम मूंगफली का मक्खन और जेली सैंडविच खाने जैसा है और इसका स्वाद काफी अच्छा होता है।

    स्वाद

    टॉयलेट पेपर का स्वाद मुंह में पानी ला देता है- किना

    किना के पूर्व मंगेतर एंथनी का कहना है कि टॉयलेट पेपर मानव उपभोग के लिए नहीं है और इस आदत से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

    किना का कहना है कि जब लोग उसे टॉयलेट पेपर खाते हुए देखते हैं तो रिकॉर्ड करने के लिए अपने फोन भी निकाल लेते हैं।

    हालांकि, किना को आलोचकों की परवाह नहीं है और वह कहती है कि टॉयलेट पेपर का स्वाद और कुरकुरापन उसके मुंह में पानी ला देता है।

    बीमारी

    किना को हो सकता है पिका

    ऐसा लगता है कि किना को खाने की एक अजीब बीमारी है, जिसे पिका के नाम से जाना जाता है।

    यह एक ऐसी स्थिति है, जिससे ग्रस्त व्यक्ति को गैर-खाद्य पदार्थ जैसे मिट्टी, साबुन, चाक, बर्फ और टॉयलेट पेपर आदि खाने की तीव्र और अनियंत्रित इच्छा महसूस होती है।

    पिका के अधिकतर मामले बच्चों, गर्भवती महिलाओं और विकासात्मक या बौद्धिक विकलांगता वाले लोगों से जुड़े होते हैं।

    कारण

    पिका होने का कारण

    पिका होने का सटीक कारण डॉक्टर्स तक को मालूम नहीं है, लेकिन यह शारीरिक, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कारकों का मिश्रण हो सकता है।

    एक कारण महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे शरीर को गैर-खाद्य पदार्थों की लालसा होती है।

    कभी-कभी सीसा जैसे हानिकारक रसायनों के संपर्क में आने से भी पिका विकसित होने की संभावना बढ़ सकती है।

    इस स्थिति को बेहतर ढंग से समझने के लिए शोधकर्ता अभी भी कारकों का अध्ययन कर रहे हैं।

    जानकारी

    क्या टॉयलेट पेपर खाना सुरक्षित है? 

    टॉयलेट पेपर खाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। यह खाने के लिए नहीं है और इसके सेवन से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

    इसका कारण है कि टॉयलेट पेपर लकड़ी के गूदे और विभिन्न रसायनों से बनाया जाता है, जिनका उपयोग कागज को मजबूत और नरम करने के लिए किया जाता है।

    बड़ी मात्रा में इसका सेवन पाचन क्रिया पर बुरा असर डाल सकता है, जिससे पेट में दर्द, कब्ज या इससे भी अधिक गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    क्या होता है बजट का 80/20 नियम, इसे अपने जीवनशैली में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार

    अमेरिका

    अमेरिका में फ्लाइंग कार को मिली उड़ने की मंजूरी, सड़क पर भी दौड़ेगी  फ्लाइंग कार
    #NewsBytesExplainer: अमेरिकी विश्वविद्यालयों में आरक्षण खत्म करने का मामला क्या है? अमेरिका सुप्रीम कोर्ट
    अमेरिका: तैरना नहीं आता था, लेकिन बच्चों को बचाने के लिए झील में कूदा व्यक्ति; मौत पेंसिल्वेनिया
    अमेरिका: तरबूज पर सॉस डालकर बनाया जा रहा अनोखा फूड कॉम्बिनेशन, देखिए वायरल वीडियो खान-पान

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: 4,538 रुपये की राइड के लिए उबर ने वसूले 24 लाख रुपये, जानिए पूरा मामला अमेरिका
    अमेरिका: जवान दिखने के लिए सुबह के 11 बजे डिनर करता है यह शख्स अमेरिका
    अफ्रीका के सबसे अमीर व्यक्ति अलिको डांगोटे एक ट्विटर यूजर से हुए परेशान, जानिए कारण अफ्रीका
    ये हैं भारत के 5 सबसे अमीर 'भिखारी', महीने की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025