कौन हैं वर्धमान जैन, जिन्होनें तिरुपति मंदिर को दान किए 206 करोड़ के सोने-हीरे के गहने?
क्या है खबर?
वर्धमान जैन नाम के व्यापारी का इन दिनों हर तरफ गुण-गान हो रहा है, जिन्होनें तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में 206 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है। यह तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के इतिहास के सबसे बड़े चढ़ावों में से एक है। उन्होंने अपनी पत्नी राधिका जैन के साथ भगवान को 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे से जड़े गहने दान किए हैं और तभी से लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि वे आखिर हैं कौन?
मामला
मुकुट और चेन समेत चढ़ाए कई आभूषण
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में वर्धमान ने इतना बड़ा दान किया और दुनियाभर में सुर्खियां बटोर लीं। श्रीवारी को चढ़ाए गए सोने के आभूषणों का वजन 106 किलो है और देवी श्री पद्मावती अम्मावरु को 15 किलो की पोशाक भेंट की गई हैं।
साथ ही सोने का बाघ-नख, कई चेन, मुकुट, पद्म पादालु, कमरबंद, कंधों के आभूषण, हाथों के आवरण, शंख और चक्र के चिह्न और अन्य आभूषण भी भेंट किए गए हैं।
वर्धमान
कौन हैं वर्धमान?
चेन्नई के निवासी वर्धमान ने नौकरी से अपना सफर शुरू किया था और वह एक वरिष्ठ पद पर थे। हालांकि, सालों की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने अमेरिका में अपनी एक सफल आईटी कंपनी खड़ी की और अपना नाम ऊंचा किया।
वह हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी, बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) और ऑटोमेशन के क्षेत्र में काम करते हैं। वह 'एक्सेस हेल्थकेयर' के फाउंडर और फॉर्मर वाइस-चेयरमैन के रूप में जाने जाते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
121 KILOS OF GOLD. 160 CRORE. ONE DEVOTEE’S OFFERING TO LORD VENKATESWARA!
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) November 26, 2026
The mystery donor behind the staggering offering at Tirumala is Chennai-based industrialist Vardhaman Jain, Co-founder and Vice Chairman of Access Healthcare. A Loyola College alumnus and University of… pic.twitter.com/c3wwsnoWi7
सफर
एक सौदे ने बदल दी किस्मत
विधर्मान ने चेन्नई के लॉयोला कॉलेज से पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने अमेरिका की टैक्सास यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कड़ी मेहनत की और 'विजन हेल्थसोर्स' की सह-स्थापना की।
उन्होंने 2025 में इस कंपनी की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी एक अमेरिकी कंपनी को बेच दी, जिसके बाद उनके करियर में एक बड़ा उछाल आया। इस सौदे के जरिए उन्होंने 18,575 करोड़ रुपये कमाए थे।
दान
वर्धमान समाज सेवा के लिए रहते हैं हमेशा तत्पर
वर्धमान का मानना है कि भगवान वेंकटेश्वर के आशीर्वाद से वह जीवन में सफलता हासिल कर पाए हैं। यही कारण था कि उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर को गहनों के साथ-साथ सोने के ईंटे और सिक्के भी अर्पित किए।
वर्धमान हमेशा समाज सेवा के लिए खड़े रहते हैं और दान-पुण्य करते रहते हैं। वह चेन्नई के 'कांची कामकोटि चिल्ड्रन्स ट्रस्ट हॉस्पिटल (KKCTH)' के मैनेजिंग ट्रस्टी हैं।
साथ ही वह 'श्री सरिता जैन फाउंडेशन ट्रस्ट' के जरिए लोगों की मदद करते रहते हैं।