NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पेट दर्द से बेहाल था शख्स, सर्जरी होने पर अंदर से निकली ईल मछली 
    अगली खबर
    पेट दर्द से बेहाल था शख्स, सर्जरी होने पर अंदर से निकली ईल मछली 
    व्यक्ति के पेट से निकली 30 सिमी लंबी जिंदा ईल मछली

    पेट दर्द से बेहाल था शख्स, सर्जरी होने पर अंदर से निकली ईल मछली 

    लेखन सयाली
    Mar 23, 2024
    12:55 pm

    क्या है खबर?

    लोगों को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती है, जिससे निजात पाने के लिए वे डॉक्टरों के पास जाते हैं। हालांकि, कई बार डॉक्टर समस्या का समाधान तलाशते-तलाशते खुद हैरत में पड़ जाते हैं।

    दरअसल, वियतनाम से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर सभी लोग दंग हैं। यहां एक शख्स के पेट में दर्द उठा, जिसके चलते वह डॉक्टर के पास गए।

    जब डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की तो उनके पेट से एक ईल मछली निकली।

    पृष्ठभूमि

    एक्स-रे से पेट में जीव होने का लगा पता

    वियतनाम के रहने वाले 34 साल के व्यक्ति को बुधवार को पेट में ऐंठन हुई, जिसके बाद उन्हें क्वांग निन्ह प्रांत स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड से पता चला कि उसके पेट में कोई जीव है। शुरूआती जांच में डॉक्टर यह पता नहीं लगा सके कि वह कौन-सा जीव था, लेकिन उसके कारण व्यक्ति की आंतों में छेद और पेरिटोनिटिस हो गया था।

    साथ ही उनकी पेट की अंदरूनी परत में सूजन आ गई थी।

    सर्जरी

    सर्जरी से निकाली गई जिंदा ईल मछली 

    मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला किया। सर्जरी के दौरान मरीज के पेट में 30 सेंटीमीटर लंबी ईल मछली मिली, जो अविश्वसनीय रूप से जिंदा भी थी।

    डॉक्टर उस मछली को सफलतापूर्वक पेट से निकालने में कामयाब रहे और व्यक्ति की हालत में सुधार हुआ।

    इस पर डॉक्टर ने कहा, "हम हैरान थे कि ईल मछली को निकालते समय भी वह जिंदा थी।"

    रिपोर्ट

    इस तरह मरीज के शरीर में घुसी ईल मछली 

    इस खतरनाक जीव के पेट में मिलने के बाद डॉक्टरों ने मरीज से सवाल किए कि आखिर मछली उनके पेट में कैसे गई। हालांकि, उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था।

    डॉक्टरों का मानना ​​है कि यह ईल मछली उनके गुदा में प्रवेश करके आंत को काटती हुई उनके पेट में प्रवेश कर गई होगी।

    डॉ. फाम मान हंग ने इस मामले को बेहद दुर्लभ बताया है।

    बता दें, ईल मछली एक लंबी और पतली मछली होती है।

    अन्य मामले 

    पहले भी मिले हैं लोगों के शरीर में जीव 

    पिछले साल डॉक्टरों को एक आदमी की आंतों के अंदर जीवित मक्खी भिनभिनाती हुई मिली थी। 63 साल के मरीज अमेरिका के मिसौरी में नियमित कोलन कैंसर स्क्रीनिंग के लिए गए थे।

    जब जांच वाला कैमरा व्यक्ति कि बड़ी आंत तक पहुंचा, तब डॉक्टरों ने पाया की उसमें जिंदा मक्खी है।

    इसके अलावा अमेरिका में एक व्यक्ति के सिर में टेपवर्म के अंडे भी पाए गए थे। ये अंडे अधपका सूअर का मांस खाने से हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    वियतनाम

    ताज़ा खबरें

    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: युवक ने हैक की सरकारी वेबसाइट, मात्र 250 रुपये में खरीदे 3 वाहन अमेरिका
    अमेरिका: एक साल में 135 कॉन्सर्ट देखने गया जोड़ा, बनाया विश्व रिकॉर्ड  अमेरिका
    गिनीज बुक ने छीना दुनिया के सबसे उम्रदराज कुत्ते से विश्व रिकॉर्ड, यह बताई वजह गिनीज बुक
    अमेरिका: व्यक्ति के सिर चढ़ा पैसों का लालच, अपने पैर कटवाने के लिए दी मोटी रकम फ्लोरिडा

    वियतनाम

    चीन ने थल सैनिकों की संख्या की आधी, नौसेना और वायुसेना में ताकत बढ़ाई चीन की कम्युनिस्ट पार्टी
    उत्तर कोरिया की जमीन पर कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रम्प, किम से मिले दक्षिण कोरिया
    'बिकनी एयरलाइन' का ख़ास ऑफर, मात्र नौ रुपये में बुक हुई हवाई टिकट भारत की खबरें
    फेसबुक की बड़ी चूक, असुरक्षित सर्वर पर पाए गए 41.9 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर- रिपोर्ट फेसबुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025