NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: रुबिक क्यूब को 3.13 सेकेंड में किया सॉल्व कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    अमेरिका: रुबिक क्यूब को 3.13 सेकेंड में किया सॉल्व कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
    रुबिक क्यूब को 3.13 सेकेंड में किया सॉल्व

    अमेरिका: रुबिक क्यूब को 3.13 सेकेंड में किया सॉल्व कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    लेखन अंजली
    Jun 15, 2023
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के एक व्यक्ति ने मात्र 3:13 सेकेंड में रूबिक क्यूब को हल करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज विश्व रिकॉर्डधारक मैक्स पार्क ने 11 जून को 3X3X3 का रूबिक क्यूब हल करके यह रिकॉर्ड बनाया है।

    मात्र 21 साल के मैक्स इससे पहले भी कई बार बहुत कम समय में रूबिक क्यूब को हल कर चुके हैं। उनके मौजूदा रिकॉर्ड का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    पुराना रिकॉर्ड

    मैक्स ने तोड़ा चीन के युशेंग डू का रिकॉर्ड

    मैक्स ने चीन के युशेंग डू के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिन्होंने 2018 में मात्र 3:47 सेकेंड के अंदर 3x3x3 का रूबिक क्यूब हल किया था। उनका यह रिकॉर्ड लगभग 5 साल कायम रहा और अब मैक्स ने 0.34 सेकेंड के अंतर से उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

    युशेंग डू के बाद तीसरे नंबर पर भी मैक्स का ही नाम है और वो 3:63 सेकेंड में भी रूबिक क्यूब हल कर चुके हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए मैक्स की रिकॉर्ड बनाते हुए वीडियो 

    Rubik's Cube 3x3 World Record (3.13) breaking 4.5 year old record of (3.47) #thecubicle #rubiks #spinmaster #thespeedcubers #netflix pic.twitter.com/iNDfwqCLT8

    — Max Park (@maxfast23) June 12, 2023

    पुराने रिकॉर्ड

    मैक्स के नाम हैं रूबिक क्यूब से संबंधित लगभग सारे रिकॉर्ड

    बता दें कि मैक्स के नाम तेजी से रूबिक क्यूब हल करने के कई रिकॉर्ड पहले से ही दर्ज हैं, बल्कि लगभग सारे रिकॉर्ड उनके ही नाम हैं और इसलिए उन्हें इस क्षेत्र का महारथी माना जाता है।

    गिनीज बुक के अनुसार, 4x4x4, 5x5x5, 6x6x6 और 7x7x7 के रूबिक क्यूब को सबसे तेजी से हल करने का रिकॉर्ड भी मैक्स के नाम है। इस साल मार्च तक उनके नाम 3x3x3 क्यूब का औसत रिकॉर्ड भी था।

    बयान

    क्यूब की दुनिया के दिग्गज भी मैक्स के मुरीद

    क्यूब की दुनिया के दिग्गज नाम भी मैक्स के मुरीद हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं।

    दिग्गज क्यूबर एरिक एक्करडिज्क का मानना है कि 7x7x7 के रूबिक क्यूब को 1 मिनट 40 सेकेंड में हल करने का उनका रिकॉर्ड अब तक उनके द्वारा देखा गया सबसे शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड कुछ समय तक बरकरार रहेगा।"

    हालांकि, मैक्स ने 2022 में 1 मिनट 35 सेकेंड में 7x7x7 क्यूब हल करके अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

    जीवन

    ऑटिज्म से पीड़ित हैं मैक्स, एक समय बोतल भी नहीं खोल पाते थे

    आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतने कम समय में रूबिक क्यूब हल करने वाले मैक्स ऑटिज्म से पीड़ित हैं। उनके माता-पिता का कहना है कि रूबिक क्यूब को हल करना उनके लिए एक अच्छी थैरेपी रही है।

    उन्होंने कहा, "एक समय ऐसा था जब मैक्स बोतल भी नहीं खोल पाता था, लेकिन उन्होंने रूबिक क्यूब को हल करने में दिलचस्पी दिखाई।"

    बता दें, रूबिक क्यूब एक घन होता है, जिसमें एक रंग के घन एक तरफ करने होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अमेरिका

    राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया उनका फोन टैप करने का आरोप, बोले- हैलो, मिस्टर मोदी राहुल गांधी
    राहुल गांधी अमेरिका में बोले- 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे करेंगे आश्चर्यचकित, विपक्ष भाजपा को हराएगा  राहुल गांधी
    अमेरिका: वायुसेना अकादमी के समारोह में मंच पर गिरे राष्ट्रपति जो बाइडन, ट्रंप ने साधा निशाना जो बाइडन
    रूस का अमेरिका पर गंभीर आरोप, कहा- हजारों रूसी नागरिकों के आईफोन को किया हैक साइबर हमला

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: भारतीय मूल के 14 वर्षीय किशोर ने जीता स्पेलिंग B प्रतियोगिता का खिताब   अमेरिका
    केरल: कोट्टायम की जमीन के नीचे से आ रही हैं रहस्यमयी आवाजें, लोगों में फैली दहशत केरल
    चीन: 13 वर्षीय लड़की ने मोबाइल गेम के लिए चोरी से खर्च किए 52 लाख रुपये चीन समाचार
    UK: महिला को 80 किलोमीटर दूर मिली 8 महीने पहले खोई हुई कुतिया, ऐसे हुई पहचान यूनाइटेड किंगडम (UK)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025