NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जापान: दुनिया का सबसे उम्रदराज दंत चिकित्सक है यह व्यक्ति, उम्र है 99 साल
    अगली खबर
    जापान: दुनिया का सबसे उम्रदराज दंत चिकित्सक है यह व्यक्ति, उम्र है 99 साल
    दुनिया का सबसे उम्रदराज दंत चिकित्सक

    जापान: दुनिया का सबसे उम्रदराज दंत चिकित्सक है यह व्यक्ति, उम्र है 99 साल

    लेखन अंजली
    May 15, 2024
    07:13 pm

    क्या है खबर?

    जापान के रहने वाले डॉ एत्सुरो वतनबे नामक व्यक्ति को गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड ने 'दुनिया के सबसे उम्रदराज दंत चिकित्सक' के रूप में मान्यता दी है।

    एत्सुरो का जन्म 31 अक्टूबर 1924 को यामानाशी प्रांत के ओशिनो गांव में हुआ था और इस हिसाब से वह अब 99 साल और 133 दिन के हो चुके हैं।

    15 साल की उम्र से ही एत्सुरो ने दंत चिकित्सक बनने का फैसला कर लिया था और वह इसमें सफल भी हुए।

    क्लीनिक

    काफी सालों का अनुभव लेने के बाद एत्सुरो ने खोला था अपना क्लीनिक

    साल 1944 में एत्सुरो चीन में सैन्य सेवा के लिए चले गए थे, जहां उन्होंने घायल सैनिकों का उपचार किया।

    युद्ध समाप्ति के एक साल बाद वह जापान लौट और यहां उन्होंने दंत तकनीशियन के रूप में काम करना शुरू किया।

    साल 1947 में एत्सुरो ने एक डेंटल कॉलेज में दाखिला लिया और 4 साल बाद राष्ट्रीय दंत चिकित्सक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

    कुछ सालों तक अन्य दंत चिकित्सकों के साथ काम करने के बाद एत्सुरो ने अपना क्लीनिक खोला।

    जानकारी

    एत्सुरो ने खुद बनाए अपने मरीजों के लिए नकली दांत 

    एत्सुरो का क्लीनिक ओशिनो गांव में एकमात्र दंत क्लीनिक था, इसलिए उनके पास मरीजों की भरमार रहती थी।

    हालांकि, उस समय उन्हें अपने मरीजों के नकली दांत जैसी चीजें खुद बनानी पड़ती थी क्योंकि तब ऐसी कोई प्रयोगशाला नहीं थी, जो ऐसा करती हो।

    उनका क्लीनिक सोमवार से शुक्रवार तक चलता था, लेकिन जब एत्सुरो 92 वर्ष के हो गए तो उन्होंने अपने ऑपरेशन का समय केवल सुबह का रखा।

    शौक

    बागानी के भी शौकीन हैं एत्सुरो 

    5 बेटियों, 8 पोते-पोतियों और 4 परपोतों के दादा एत्सुरो को अपने घर के बगीचे में ब्लूबेरी, बीन्स और टमाटर उगाने में समय बिताना पसंद है।

    उनका मानना है कि स्वस्थ आहार ही उनके लंबे जीवन में योगदान देता है।

    हालांकि, एत्सुरो पहले की तरह लगातार काम नहीं करते हैं, लेकिन उनके पुराने मरीज अब तक अपनी दांतों की समस्याओं के उपचार के लिए उनके पास आते हैं।

    अन्य रिकॉर्ड

    इस व्यक्ति के नाम है दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष का विश्व रिकॉर्ड

    बीते महीने अप्रैल में ही इंग्लैंड के 111 वर्षीय जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड को गिनीज बुक की तरफ से आधिकारिक तौर पर 'दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष' घोषित किया गया है।

    वर्तमान में जॉन साउथपोर्ट के एक केयर होम में रहते हैं।

    इतनी अधिक उम्र के बावजूद जॉन अपनी अधिकांश दैनिक गतिविधियां बिना किसी का सहारा लिए करते हैं।

    जॉन के मुताबिक, उनकी लंबी उम्र का राज स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना और सामान्य खान-पान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर बज रहा 'रेड 2' का डंका, 150 करोड़ रुपये की ओर कमाई अजय देवगन
    ओला के इंजीनियर ने दी जान, 'काम का दबाव' बताया जा रहा कारण कर्नाटक
    'आंखों की गुस्ताखियां' का टीजर देख भावुक हुईं शनाया कपूर, विक्रांत मैसी ने कही ये बात शनाया कपूर
    माइक्रोसॉफ्ट की मंशा- सभी AI एजेंट साथ मिलकर करें काम; याददाश्त बढ़ाने पर भी जोर  माइक्रोसॉफ्ट

    जापान

    जापान से सुरक्षित लौटे जूनियर एनटीआर, बोले- भूकंप के झटकों से लगा गहरा सदमा  जूनियर एनटीआर
    जापान: दूसरे विमान से टकराकर जलकर खाक हुआ यात्री विमान, चमत्कारिक तरीके से बचे 367 यात्री आग त्रासदी
    भारत में कैंसर से एक साल में 9.3 लाख मौतें, एशिया में दूसरे स्थान पर- लैंसेट कैंसर
    नरेंद्र मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को लिखा पत्र, भूकंप में नुकसान पर जताया दुख नरेंद्र मोदी

    गिनीज बुक

    हंगरी: किशोर ने 1 मिनट में 1 हाथ से 25 पुल-अप्स करके बनाया विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    अयोध्या में फिर बना विश्व रिकॉर्ड, 22 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगाई राम की नगरी अयोध्या
    अमेरिका: महिला ने लगातार 34 घंटे तक बैठकर बुना कंबल, बना लिया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    गिनीज बुक में दर्ज हैं ये 5 सबसे अनोखे रिकॉर्ड, जानकर रह जाएंगे हैरान अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    विदेश में मोबाइल डेटा इस्तेमाल करना दंपत्ति को पड़ा महंगा, 1 करोड़ रुपये का आया बिल अमेरिका
    पोलैंड: 4 घंटों तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहा व्यक्ति, बनाया विश्व रिकॉर्ड  पोलैंड
    चीन के वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास, पहली बार लाल पियोनी फूल से बनाया हीरा चीन समाचार
    जापान में बेचे जा रहे पुनर्नवीनीकृत डायपर, दुनिया में पहली बार हो रहा ऐसा  जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025