NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पेरिस फैशन वीक में आकर्षण का केंद्र बना हवा और कांच से बना पर्स, जानें
    अगली खबर
    पेरिस फैशन वीक में आकर्षण का केंद्र बना हवा और कांच से बना पर्स, जानें
    पेरिस फैशन वीक में हवा और कांच से बना पर्स पेश किया गया

    पेरिस फैशन वीक में आकर्षण का केंद्र बना हवा और कांच से बना पर्स, जानें

    लेखन अंजली
    Mar 06, 2024
    06:52 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस के फैशन ब्रांड कोपर्नी ने फॉल 2024 पेरिस फैशन वीक में हवा और कांच से बने पर्स को प्रदर्शित करके सभी को हैरान कर दिया है।

    कंपनी ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सहयोग से यह पारभासी एयर स्वाइप बैग तैयार किया है।

    99 प्रतिशत हवा और 1 प्रतिशत कांच से बने इस पर्स का वजन मात्र 33 ग्राम है।

    आइए इस पर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    सामग्री

    सिलिका एरोजेल से बनाया गया है पर्स

    कोपर्नी ने बताया कि बादल जैसा दिखने वाला यह पर्स अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नैनोमैटेरियल 'सिलिका एरोजेल' से बनी अब तक की सबसे बड़ी वस्तु है। सिलिका एरोजेल पृथ्वी पर सबसे हल्का ठोस पदार्थ है और नासा द्वारा स्टारडस्ट को पकड़ने के लिए अक्सर इसका इस्तेमाल किया जाता है।

    उसने अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ साइप्रस में सिलिका एयरजेल के शोधकर्ता इओनिस माइकलौडिस के साथ मिलकर यह इनोवेटिव पर्स विकसित किया।

    डिजाइनरों ने वोग को बताया कि इसे सफल बनाने में 15 प्रोटोटाइप लगे।

    बयान

    विशेषज्ञ ने बताई सिलिका एरोजेल की खासियत

    एस्पेन एयरोगेल्स इंक के अनुसंधान और विकास निदेशक जॉर्ज गोल्ड ने साल 2010 में सिलिका एरोजेल के बारे में नासा को बताया था, "जब आप सिलिका एरोजेल का एक टुकड़ा पकड़ते हैं तो यह अलौकिक महसूस होता है।"

    उन्होंने आगे कहा कि अगर आप इसे टेबलटॉप पर गिराते हैं तो इसमें से ऐसी आवाज आती है, जैसे कोई क्रिस्टल ग्लास मेज से टकराया हो।

    जानकारी

    बहुत नाजुक है पर्स- कोपर्नी

    कोपर्नी ने नैनोमटेरियल सिलिका एयरजेल को 'भविष्य का कांच' बताया है और इससे बना पर्स काफी नाजुक है।

    जब प्रशंसकों ने पर्स की कार्यक्षमता पर सवाल उठाए तो कोपर्नी ने कहा कि इसमें आईफोन रखा जा सकता है।

    बता दें कि इससे पहले 2022 में कोपर्नी ने फैशन मॉडल बेला हदीद की एक सफेद ऑफ-द-शोल्डर ड्रेस को स्प्रे-पेंट करने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया था।

    अन्य मामला

    दुनिया का सबसे छोटा हैंडबैग 52 लाख रुपये में बिका

    पिछले साल दुनिया का सबसे छोटा हैंडबैग एक नीलामी में 63,750 डॉलर यानी तकरीबन 52 लाख रुपये में बिका था।

    इसे अमेरिकी कलाकार समूह MSCHF ने बनाया है और यह लुई वुइटन ब्रांड का है। इस पर 'LV' लोगो बना हुआ है।

    बैग को डिजिटल डिस्प्ले वाले माइक्रोस्कोप के साथ बेचा गया, ताकि खरीदार इसे आसानी से देख सके। इसका आकार महज 657×222×700 माइक्रोमीटर है।

    'नमक के एक दाने से भी छोटा' यह बैग फ्लोरोसेंट पीले-हरे रंग का है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025
    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल
    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार

    पेरिस

    क्या है '15 मिनट सिटीज' का कॉन्सेप्ट और इस पर क्यों जोर दिया जा रहा है? भारत की खबरें
    कैसे दुनिया के बड़े शहरों में फिर से रफ्तार पकड़ रहा है सार्वजनिक परिवहन? चीन समाचार
    पेरिस: एफिल टावर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराई जगह फ्रांस
    पेरिस: पाकिस्तानी हमलावर ने लोगों को मारा था चाकू, पिता बोले- मुझे अपने बेटे पर गर्व पाकिस्तान समाचार

    अजब-गजब खबरें

    जापान: मिलिए दुनिया के सबसे उम्रदराज वॉम्बैट से, औसत उम्र से दोगुनी है आयु जापान
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स द्वारा लिखे गए पत्र हुए नीलाम, अनुमान से अधिक कीमत मिली किंग चार्ल्स तृतीय
    न्यूयॉर्क: ट्रेन में छूटा व्यक्ति का लगभग 25 लाख रुपये भरा बैग, वापस मिला न्यूयॉर्क शहर
    डेनमार्क: विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए व्यक्ति ने माचिस की तीलियों से भर लिया नाक गिनीज बुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025