LOADING...
लोग कुत्ते संभालने के लिए रख रहे हैं दाई, 2 करोड़ रुपये तक है सालाना कमाई
अमेरिका में बढ़ रहा कुत्तों वाली दाई का ट्रेंड

लोग कुत्ते संभालने के लिए रख रहे हैं दाई, 2 करोड़ रुपये तक है सालाना कमाई

लेखन सयाली
May 19, 2026
05:35 pm

क्या है खबर?

कुत्ते जानवरों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं, जिन्हें हर कोई पालना चाहता है। हालांकि, जिंदगी की भाग-दौड़ के बीच उन्हें पालना तो आसान है, लेकिन उनकी देखभाल करना मुश्किल। इस समस्या का हल अमेरिका के लोगों ने खास तरीके से निकाला है। यहां पर लोग कुत्तों के लिए दाई रख रहे हैं, जिन्हें 'डॉग नैनी' या 'डॉग गवर्नर' कहते हैं। इस काम के जरिए लोग सालाना करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

मामला

क्या है यह नौकरी?

हाउसहोल्ड स्टाफिंग एक अमेरिकी घरेलू भर्ती एजेंसी है, जिसने बताया है कि पिछले एक साल में कुत्तों वाली दाई की मांग 3 गुना बढ़ गई है। हम सभी कुत्तों की देखभाल करने वालों के बारे में तो जानते ही थे, लेकिन यह नौकरी उससे थोड़ी अलग है। इसमें दाई कुत्ते को टहलाने और खिलाने के साथ-साथ हफ्ते में 40-50 घंटे उसके साथ ही बिताती है। लिहाजा, ये दाई कुत्ते से जुड़े घर के सभी काम करती हैं।

काम

क्या होता है कुत्तों वाली दाई का काम?

कुत्तों वाली दाई कुत्तों के लिए पूरे दिन का एक रूटीन यानि दिनचर्या सेट करती हैं। उनका काम कुत्ते को नहलाना, टहलाना, खिलाना, सुलाना, उनके साथ खेलना और यहां तक कि उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना तक होता है। उन्हें इस काम को करने के लिए सालाना 2.78 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलते हैं। दाई कुत्तों को प्रशिक्षित भी करती हैं, ताकि वे अच्छा व्यव्हार करना सीखें और उनके मालिक और मालकिन के साथ अच्छे से रह सकें।

Advertisement

नियोक्ता

कौन देता है इन दाइयों को नौकरी?

यह ट्रेंड तेजी से वायरल तो हो रहा है, लेकिन अभी यह केवल अमेरिका के अमीर लोगों के बीच प्रचिलित है। मैनहटन, ब्रुकलिन, हैम्पटन, दक्षिण फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों के अमीर लोग कुत्तों के लिए दाई को नौकरी पर रखते हैं। ये लोग कुत्तों को अपने बच्चों जितना प्यार करते हैं, बस वक्त की कमी के कारण उनकी देखभाल नहीं कर पाते। ऐसे में वो यह काम किसी पेशेवर को पैसे दे कर करवा लेते हैं।

Advertisement

लक्जरी

दाई की कमाई उड़ा देगी आपके होश

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सेवा के तहत दाई कुत्तों को नौका, हेलीकॉप्टर और निजी जेट पर सवारी करने के लिए प्रशिक्षित करती हैं। नौकरी पाने के लिए लोगों को पहले खुद प्रशिक्षण लेना पड़ता है, जिसमें कुत्तों की देखभाल करना सिखाया जाता है। पूरे दिन काम करने वाली दाई प्रति घंटे 3,860 से 4,825 रुपये प्रति घंटे कमाती हैं। वहीं, कुत्तों के साथ घर पर रहने वाली दाई वाली प्रतिदिन 48,257 से 77,212 रुपये तक कमा सकती हैं।

Advertisement