NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ओडिशा के कलाकार ने बनाई मात्र 5 मिलीमीटर की दुनिया की 'सबसे छोटी हॉकी स्टिक'
    अगली खबर
    ओडिशा के कलाकार ने बनाई मात्र 5 मिलीमीटर की दुनिया की 'सबसे छोटी हॉकी स्टिक'
    ओडिशा के कलाकार ने बनाई दुनिया की सबसे छोटी हॉकी स्टिक

    ओडिशा के कलाकार ने बनाई मात्र 5 मिलीमीटर की दुनिया की 'सबसे छोटी हॉकी स्टिक'

    लेखन गौसिया
    Jan 12, 2023
    12:35 pm

    क्या है खबर?

    हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण 13 से 29 जनवरी तक भारत के ओडिशा में आयोजित होने जा रहा है। इस खास आयोजन से राज्य के लोग काफी खुश हैं, इसलिए वह सभी टीमों को शुभकामनाएं देने के लिए अलग और अनोखे तरीके अपना रहे हैं।

    इसी कड़ी में राज्य के लघु कलाकार सत्य नारायण महाराणा ने दुनिया की सबसे छोटी हॉकी स्टिक बनाने का दावा किया है। उनके नाम लघु कलाकृति बनाने के लिए 25 से ज्यादा रिकॉर्ड हैं।

    हॉकी स्टिक

    30 मिनट में बनाई दो सबसे छोटी हॉकी स्टिक

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंजाम जिले के ब्रह्मपुर के रहने वाले सत्य नारायण महाराणा ने महज 30 मिनट के अंदर लकड़ी की दो हॉकी स्टिक बनाईं, जिन पर नक्काशी और पेंटिंग भी है।

    एक हॉकी स्टिक की ऊंचाई पांच मिलीमीटर और चौड़ाई एक मिलीमीटर है, वहीं दूसरी स्टिक ऊंचाई में एक सेंटीमीटर और चौड़ाई में एक मिलीमीटर है।

    ये स्टिक महाराणा की आंख के साइज से भी छोटे हैं।

    बयान

    महाराणा को गिनीज बुक में नाम दर्ज होने की उम्मीद

    मीडिया से बात करते हुए महाराणा ने बताया कि ओडिशा इस साल हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है और यह एक कलाकार होने के नाते सभी हॉकी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने का उनका तरीका है।

    उन्होंने आगे कहा, "दोनों हॉकी स्टिक का साइज बहुत ही छोटा है, इसलिए मैं उम्मीद कर रहा हूं कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा मेरी कलाकृति को आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे छोटी हॉकी स्टिक के रूप में दर्ज किया जाएगा।"

    बड़ी हॉकी

    ओडिशा के ही कलाकार ने रेत पर बनाई दुनिया की सबसे बड़ी हॉकी

    दुनिया की सबसे छोटी हॉकी स्टिक के अलावा ओडिशा के एक अन्य निवासी और सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने राज्य के कटक में दुनिया की सबसे बड़ी हॉकी स्टिक बनाई है।

    सुदर्शन ने 5,000 हॉकी गेंदों और पांच टन से अधिक रेत का इस्तेमाल करके 105 फीट लंबी हॉकी स्टिक बनाई है।

    इसे बनाने में सुदर्शन और उनके 15 छात्रों की टीम को दो दिन लगे थे।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए दुनिया की सबसे बड़ी हॉकी स्टिक का वीडियो

    #WATCH | Cuttack: Sand artist Sudarshan Pattnaik creates the world's largest Hockey stick as Odisha hosts FIH Hockey Men's World Cup 2023.

    Sudarshan Pattnaik created a 105-feet long hockey stick, using 5000 hockey balls and over five tonnes of sand for the sculpture. pic.twitter.com/1UlzFZKV7N

    — ANI (@ANI) January 10, 2023

    अहम तारीखें

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राज्य के भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला का बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पूरे हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेंगे।

    हॉकी विश्व कप के कार्यक्रम की बात करें तो अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच 13 जनवरी को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।

    क्वार्टर फाइनल मुकाबले 24 और 25 जनवरी को खेले जाएंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल मुकाबले 27 जनवरी को खेले जाएंगे।

    हॉकी विश्व कप का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को भुवनेश्वर में खेला जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी विश्व कप
    ओडिशा
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    हॉकी विश्व कप

    रानी रामपाल ने जीता 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' अवार्ड, जानिए कैसे यहां तक पहुंची हॉकी समाचार
    भारत को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले बलबीर सिंह सीनियर का निधन भारतीय हॉकी टीम
    पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची हॉकी समाचार
    विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल नहीं चुनी गई भारतीय महिला हॉकी टीम

    ओडिशा

    इस राज्य में होगी हजारों शिक्षकों की भर्ती, जानें योग्यता शिक्षक योग्यता परीक्षा
    ओडिशा: केंद्रीय मंत्री पर सरकारी कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज क्राइम समाचार
    ओडिशा: 7 राज्यों की 14 महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार दिल्ली
    ओडिशा में 'बच्चन पांडे' की स्क्रीनिंग को जबरन रोका गया, जानिए मामला अक्षय कुमार

    गिनीज बुक

    जापान का यह व्यक्ति बना दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष, जानिये कितनी है उम्र जापान
    इस 62 वर्षीय व्यक्ति ने आठ घंटे तक प्लैंक एक्सरसाइज कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है 'कहो न प्यार है' का नाम, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इन भारतीय फिल्मों का नाम अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025