NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / मौत को गले लगाकर दोबारा जिंदा हुआ व्यक्ति, 45 मिनट के लिए रुक गई थी सांस
    अगली खबर
    मौत को गले लगाकर दोबारा जिंदा हुआ व्यक्ति, 45 मिनट के लिए रुक गई थी सांस
    45 मिनट तक मृत रहा व्यक्ति, दोबारा जीवित होने के बाद किया चौकाने वाला खुलासा

    मौत को गले लगाकर दोबारा जिंदा हुआ व्यक्ति, 45 मिनट के लिए रुक गई थी सांस

    लेखन सयाली
    Jul 20, 2024
    10:53 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका के विंसेंट टॉल्मन नामक एक व्यक्ति ने मौत के मुंह में जाने के बाद दोबारा जीवन पाया है। वह 45 मिनट तक मृत घोषित होने के बाद फिर जिंदा हो गए।

    दरअसल, विंसेंट ने एक खतरनाक बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट का भारी मात्रा में सेवन कर लिया था। इसी कारण से उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एक शव रखने वाले बैग में बंद कर दिया गया था।

    हालांकि, विंसेंट दोबारा जीवित हुए और अपना अनुभव भी साझा किया।

    मौत

    थाईलैंड से ऑनलाइन मंगवाया था सप्लीमेंट

    विंसेंट अपने एक दोस्त के साथ मिलकर अच्छे बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट की तलाश कर रहे थे। उन्होंने थाईलैंड की एक कंपनी का सप्लीमेंट ऑनलाइन मंगाया था।

    दोनों दोस्तों ने शनिवार को वह सप्लीमेंट लिया और जिम जाने के लिए निकल गए। हालांकि, रास्ते में दोनों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और वे एक रेस्टोरेंट में रुके।

    विंसेंट सीधे रेस्टोरेंट के शौचालय में गए और वहीं बेहोस हो गए। उन्हें लगातार उल्टी आ रही थी और उनका दम घुट रहा था।

    चिकित्सा सहायक

    चिकित्सा सहायकों ने विंसेंट को कर दिया था मृत घोषित

    जब चिकित्सा सहायक मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने विंसेंट का उपचार करने का प्रयास किया। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद भी वह जीवित नहीं हुए और उन्हें एक शव रखने वाले बैग में बंद कर दिया गया।

    विंसेंट उपचार से लेकर अस्पताल जाने तक, सभी चीजों को देख पा रहे थे। उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे कोई फिल्म चल रही हो।

    साथ ही वह अपने आस-पास मौजूत सभी लोगों के विचारों को भी सुन पा रहे थे।

    अनुभव

    मरने के बाद विंसेंट को दिखाई दिए जीवन के सभी अच्छे-बुरे काम

    विंसेंट को 45 मिनट के लिए मृत घोषित कर दिया गया था और वह 3 दिन तक कोमा में थे।

    हालांकि, इन 3 दिनों के अंतराल में विंसेंट ने मौत के बाद की दुनिया को देखने का दावा किया है। उनके मुताबिक, मरने के बाद उन्हें ड्रेक नामक एक साथी मिला था।

    इस साथी ने उन्हें उनके जीवन के सभी अच्छे और बुरे काम दिखाए थे। उन्होंने कहा, "मैंने अपने जीवन में किए गए सभी बुरे कामों को महसूस किया।"

    अच्छे काम

    विंसेंट को उनके अच्छे कामों के कारण मिला जीवन दान

    विंसेंट ने कहा, "मैं अपने जीवन में किए गए सभी अच्छे काम भी देख पा रहा था। मुझे मालूम हुआ कि मैंने वास्तव में बुरे कामों से ज्यादा अच्छे काम किए थे।"

    उन्हें अपने आस-पास प्यार और शांति महसूस हो रही थी। उन्होंने ड्रेक से पूछा कि क्या वह भगवान हैं, जिसपर ड्रेक ने कहा कि वह भगवान के दूत हैं।

    विंसेंट को यह भी बताया गया कि उनकी मौत के कारण उनके परिवार वालों पर क्या बीत रही होगी।

    जीवन

    मरना बेहद आसान और अद्भुत था-विंसेंट

    विंसेंट को यह सब कुछ दिखाने के बाद उनके समक्ष 2 विकल्प रखे गए। वह मौत को चुन सकते थे, या फिर वह दोबारा जीवित हो सकते थे।

    विंसेंट को सभी ख्यालों के बीच अपनी मां की याद आई और उन्होंने जीने का फैसला किया।

    विंसेंट ने कहा, "मरना अद्भुत और आसान था। हम सब मरने से डरते हैं, लेकिन वापस जीवित होना ज्यादा कठिन था।"

    साथ ही विंसेंट ने कहा, "धरती कोई अदालत नहीं, बल्कि एक विद्यालय है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    ओला के इंजीनियर ने दी जान, 'काम का दबाव' बताया जा रहा कारण कर्नाटक
    'आंखों की गुस्ताखियां' का टीजर देख भावुक हुईं शनाया कपूर, विक्रांत मैसी ने कही ये बात शनाया कपूर
    माइक्रोसॉफ्ट की मंशा- सभी AI एजेंट साथ मिलकर करें काम; याददाश्त बढ़ाने पर भी जोर  माइक्रोसॉफ्ट
    ज्योति मल्होत्रा के बाद उत्तर प्रदेश का व्यापारी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप उत्तर प्रदेश

    अमेरिका

    अमेरिका: राष्ट्रपति बाइडन को 'प्रवेश और निकास' की भी जानकारी दे रहा स्टाफ जो बाइडन
    अमेरिका: अब किराने की दुकानों पर वेंडिंग मशीनों से खरीद सकेंगे बंदूक की गोलियां गोलीबारी की घटना
    अमेरिका: साल 1960 के शीतकालीन ओलंपिक की मशाल होगी नीलाम, करोड़ों में बिकने की उम्मीद अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: आसमान में उड़ते समय टकराने से बचे 2 विमान, भयावह वीडियो आया सामने विमान दुर्घटना

    अजब-गजब खबरें

    हीरों से ज्यादा कीमती हैं ये नए तरह के रत्न, जानिए इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें अजब-गजब
    नीदरलैंड: ये है दुनिया का सबसे महंगा हैमबर्गर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम नीदरलैंड
    चिंपैंजी बीमार होने पर औषधीय पौधों के जरिए खुद ही करते हैं उपचार, अध्ययन में खुलासा अफ्रीका
    अमेरिका: 105 वर्षीय महिला को 83 साल बाद मिली मास्टर्स डिग्री अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025