LOADING...
'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज, धुआंधार एक्शन और रणवीर सिंह के खूंखार अवतार ने उड़ाए होश

'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज, धुआंधार एक्शन और रणवीर सिंह के खूंखार अवतार ने उड़ाए होश

Mar 07, 2026
11:04 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने पिछले साल दिसंबर में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी। दुनियाभर में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ये बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में शुमार हो गई। पहले भाग की इस अविश्वसनीय सफलता के बाद से ही प्रशंसक इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

ट्रेलर में रणवीर (हमजा/जसकीरत सिंह रंगी) पहले से कहीं ज्यादा खूंखार और शक्तिशाली नजर आ रहे हैं। इस बार वो लियारी के 'किंग' के रूप में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखेंगे। आदित्य धर ने ट्रेलर में हॉलीवुड स्तर के धांसू एक्शन सीन दिखाए हैं। लगभग 3 मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर में आर माधवन और संजय दत्त जैसे सितारों का संजीदा अभिनय कहानी में गहराई जोड़ता है। उधर ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

किरदार

'हमजा अली मजारी' की धमाकेदार वापसी

ट्रेलर में रणवीर की 'हमजा अली मजारी' के रूप में धमाकेदार वापसी दिखाई गई है, जो पहले भाग की तुलना में कहीं ज्यादा क्रूर और विनाशकारी अध्याय का संकेत देती है। ट्रेलर देख लग रहा है कि हमजा अब 'रहमान डकैत' (अक्षय खन्ना) की विरासत को आगे बढ़ा रहा है। हमजा अब लयारी के निर्विवाद राजा और नए 'शेर-ए-बलूच' के रूप में उभरता दिख रहा है। उसकी ताकत और खौफ अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है।

Advertisement

सीक्वल

पहले से ज्यादा भव्य होगा सीक्वल

'धुरंधर' अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनकर उभरी है। इसकी सफलता ने 'स्पाय-एक्शन' जॉनर की परिभाषा ही बदल दी है। इसी के साथ आदित्य धर मौजूदा दौर के सबसे प्रभावशाली और दमदार फिल्म निर्देशकों की सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं। अब निर्माता 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ इस स्पाय यूनिवर्स को और भी बड़ा बनाने की तैयारी में हैं। 19 मार्च को रिलीज हो रहे सीक्वल में कहानी का कैनवास पहले से कहीं ज्यादा भव्य होगा।

Advertisement

गाना

रणवीर के लिए तैयार हो रहा अक्षय खन्ना जैसा ही एक और ब्लॉकबस्टर गाना

'धुरंधर 2' में रणवीर पर एक विशेष 'सेलिब्रेशन सॉन्ग' फिल्माया गया है। हालांकि, फैंस जो रणवीर के पारंपरिक बॉलीवुड डांस की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें सरप्राइज मिलेगा। ये गाना किसी डांस परफॉर्मेंस के बजाय फिल्म की कहानी के एक बड़े और महत्वपूर्ण मोड़ का जश्न मनाएगा। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने की शूटिंग लद्दाख के उसी सेट पर हुई है, जहां पहले भाग में अक्षय खन्ना का सुपरहिट गाना 'FA9LA' फिल्माया गया था।

Advertisement