NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: पृथ्वी पर सबसे महंगा घर बना रहा ये अरबपति, जानिए कीमत
    अगली खबर
    अमेरिका: पृथ्वी पर सबसे महंगा घर बना रहा ये अरबपति, जानिए कीमत
    केनेथ कॉर्डेल ग्रिफिन बना रहे पृथ्वी का सबसे मंहगा घर

    अमेरिका: पृथ्वी पर सबसे महंगा घर बना रहा ये अरबपति, जानिए कीमत

    लेखन अंजली
    Oct 19, 2023
    06:25 pm

    क्या है खबर?

    केनेथ कॉर्डेल ग्रिफिन एक अमेरिकी हेज फंड मैनेजर, उद्यमी और निवेशक हैं, जो अब पृथ्वी पर सबसे महंगा घर बनाने की योजना बना रहे हैं।

    इसके लिए केनेथ ने हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में प्राइम पाम बीच पर 20 एकड़ से अधिक में फैले घर खरीदे हैं।

    ये घर मियामी बुलेवार्ड में दक्षिण महासागर बुलेवार्ड और ब्लॉसम वे तक फैले हुए हैं। इस जगह को 'बिलियनेयर्स रॉ' के रूप में जाना जाता है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    कीमत

    लगभग 83 अरब रुपये होगी हवेली की कीमत

    अपने सपने को पूरा करने के लिए केनेथ ने सबसे पहले तय जगह के घरों को खरीदा है।

    इसके बाद उनका इरादा एक मेगा-एस्टेट के निर्माण पर 15-40 करोड़ डॉलर के बीच खर्च करने का है, जिसकी तैयार होने पर कीमत 1 अरब डॉलर(लगभग 83 अरब रुपये) होगी।

    उनकी नई हवेली में अतिथि क्वार्टर, एक देखभालकर्ता का कमरा और एक विशाल स्विमिंग पूल होगा, जहां से अटलांटिक महासागर के किनारे बनाए जाने वाले बगीचे के सुंदर दृश्य दिखाई देंगे।

    बयान

    यह संपत्ति दुनिया में सबसे मूल्यवान- केनेथ की प्रवक्ता

    न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया से बातचीत करते हुए केनेथ की प्रवक्ता जिया अहमद ने इतनी महंगी संपत्ति का निर्माण करवाने का कारण फ्लोरिडा की नीतियों को बताया, जिसके कारण क्षेत्र में मौजूद संपत्तियों के मूल्यों ने आसमान छू लिया है।

    जिया ने आगे कहा कि फ्लोरिडा के नागरिकों द्वारा वोट की गई विकास-समर्थक और व्यापार-समर्थक नीतियों के कारण पाम बीच रियल एस्टेट दुनिया में सबसे मूल्यवान है।

    जानकारी

    रिटायरमेंट के बाद इस हवेली का उपयोग करेंगे केनेथ

    रिकॉर्ड के अनुसार, केनेथ ने 10 साल पहले इस संपत्ति के अधिग्रहण की शुरुआत की थी, जिसमें रियल एस्टेट, फीस और टियर डाउन्स में कम से कम 45 करोड़ डॉलर का निवेश किया गया था।

    परियोजना से परिचित सूत्रों से पता चलता है कि ब्लॉसम वे पर स्थित आवास का उपयोग शुरू में केनेथ की मां कैथरीन ग्रैत्ज ग्रिफिन द्वारा किया जाएगा।

    इसके बाद इसका उपयोग केनेथ अपनी रिटायरमेंट के बाद करेंगे।

    पिछली खरीदारी

    केनेथ के पास पहले से हैं ये संपत्तियां 

    ऐसा कहा जा रहा है कि केनेथ की नई हवेली कुल मिलाकर 50,000 वर्ग फुट की होगी।

    बता दें कि केनेथ के पास इससे पहले भी कई महंगी संपत्तियां हैं। उनके पास वर्तमान में 60 करोड़ डॉलर से अधिक की निजी संपत्ति है, जिसमें लंदन में प्राचीन हवेली, मैनहट्टन और शिकागो में कॉन्डोमिनियम समेत पाम बीच की संपत्ति शामिल है।

    इनके अलावा उनके पास समुद्र तट के किनारे स्थित लगभग 27 एकड़ संपत्ति पहले से ही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अमेरिका

    जस्टिन ट्रूडो के तेवर नरम पड़े, बोले- भारत उभरती हुई ताकत, हम अच्छे रिश्ते चाहते हैं  जस्टिन ट्रूडो
    अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर के साथ मुलाकात में उठाया निज्जर हत्याकांड- रिपोर्ट एंटनी ब्लिंकन
    न्यूयॉर्क: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात; सैकड़ों उड़ानें रद्द; सबवे स्टेशनों में भी फंसे यात्री न्यूयॉर्क शहर
    भारत-अमेरिका साझेदारी चंद्रयान की तरह आगे जाएगी- विदेश मंत्री जयशंकर एस जयशंकर

    अजब-गजब खबरें

    रूस: 80 साल से दिमाग में सुई के साथ जी रही महिला, माता-पिता पर शक रूस समाचार
    सिंगापुर: लोगों की पहुंच से बाहर हुई कार, केवल प्रमाणपत्र की कीमत 88 लाख रुपये  सिंगापुर
    फ्रांस: पिता-बेटी ने साइकिल से सबसे बड़ी GPS ड्राइंग बनाकर कायम किया विश्व रिकॉर्ड, दिल बनाया फ्रांस
    यूरोप में सालों पहले लाशों को खाने की थी परंपरा, अध्ययन में हुए चौंकाने वाले खुलासे लंदन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025