Page Loader
कमला हैरिस की खाली पन्नों वाली 'उपलब्धियों' की किताब वायरल, अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकी  
कमला हैरिस की खाली पन्नों वाली 'उपलब्धियों' की किताब हुई वायरल

कमला हैरिस की खाली पन्नों वाली 'उपलब्धियों' की किताब वायरल, अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकी  

लेखन सयाली
Oct 07, 2024
05:44 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक प्रचार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सभी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगाकर जीतने की जद्दोजहद में जुटी हुई हैं। इसी बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस की उपलब्धियों की एक किताब इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इस किताब की सबसे विचित्र बात यह है कि इसके सभी पन्ने खाली हैं। खाली पन्नों वाली यह किताब अमेजन पर सबसे ज्यादा बिक रही है।

किताब

किताब को अमेजन पर मिली है 5 स्टार रेटिंग

इस किताब का शीर्षक है, 'द अचीवमेंट्स ऑफ कमला हैरिस', जिसे जेसन डुडास नामक व्यक्ति ने प्रकाशित किया है। इस किताब का चित्रण मिशेल बोल्स द्वारा किया गया है। यह किताब इंटरनेट पर छा गई है और लोग इसे अमेजन पर 5 स्टार रेटिंग भी दे रहे हैं। इस किताब के जरिए हैरिस की उपलब्धियों का उपहास उड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। लोग इसके पीछे के हास्य व्यंग्य को समझकर इसे खरीद भी रहे हैं।

वीडियो

7 घंटे के अंदर ही 20 लाख लोगों ने देखा किताब का वीडियो

इस किताब के सभी पन्ने खाली है और इसके कुछ पन्नों पर बस अध्यायों के शीर्षक लिखे हुए हैं। इसे अमेरिका के मशहूर शॉपिंग मार्ट वॉलमार्ट में बेंचा जा रहा है, जिसका एक वीडियो टिक-टॉक पर वायरल हुआ था। इसके बाद जैक नाम के व्यक्ति ने इसका वीडियो ट्विटर पर भी पोस्ट कर दिया। इस वीडियो को 7 घंटे के अंदर करीब 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे रीपोस्ट किया।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

उपहास

लोग किताब का मजाक उड़ाने का नहीं छोड़ रहे मौका

वीडियो में जैक वॉलमार्ट के किताबों वाले भाग में जाते हैं और अचानक हैरिस की उपलब्धियों वाली किताब हो उठाते हैं। जब वह उसके पन्ने पलटते हैं, तो वे सभी खाली होते हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने किताब का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। अमेजन पर समीक्षा देते हुए एक उपयोगकर्ता ने लिखा, "यह हैरिस के संपूर्ण राजनीतिक करियर में उनके प्रदर्शन का बिलकुल सटीक विवरण है।"

कीमत

जानिकए कितनी है किताब की कीमत 

इस किताब की कीमत 16 अमेरिकी डॉलर है, जो कि भारतीय मुद्रा में 1,343 रुपये के बराबर है। लोगों ने इसकी कीमत का भी जमकर मजाक उड़ाया है। हालांकि, लोग इस किताब को इसके हास्य व्यंग्य के कारण खरीद रहे हैं। एक उपयोगकर्ता ने कहा, "इस किताब की कीमत 16 डॉलर है, लेकिन इसकी तुलना इसके मूल्य से नहीं की जा सकती।" जैक ने किताब के वीडियो के साथ-साथ अमेजन के कुछ मजेदार कमेंट की तस्वीरें भी साझा की हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post