NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इंग्लैंड: 22 घंटे लगातार सोती है यह महिला, अजीबोगरीब नींद विकार से है पीड़ित
    अगली खबर
    इंग्लैंड: 22 घंटे लगातार सोती है यह महिला, अजीबोगरीब नींद विकार से है पीड़ित
    नींद विकार के कारण 22 घंटे तक सिर्फ सोती रहती है यह महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    इंग्लैंड: 22 घंटे लगातार सोती है यह महिला, अजीबोगरीब नींद विकार से है पीड़ित

    लेखन गौसिया
    Mar 02, 2023
    12:48 pm

    क्या है खबर?

    आपने बचपन में स्लीपिंग ब्यूटी की कहानी सुनी होगी। उसमें राजकुमारी पूरा दिन सोती रहती थी। उसकी तरह लंबे समय तक सोना किसी सपने से कम नहीं लगता था। हालांकि, इंग्लैंड निवासी एक महिला ने इसे सच साबित किया है।

    यह महिला एक ऐसी अजीबोगरीब नींद के विकार से पीड़ित है। इसके चलते वह लगातार 18 से 22 घंटे तक सिर्फ सोती रहती है। इस आदत से वह खुद भी परेशान है।

    आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    विकार

    इस विकार से जूझ रही हैं जोआन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 38 वर्षीय जोआन कॉक्स आइडोपैथिक हाइपरसोम्निया नामक नींद के विकार से जूझ रही हैं। इस दुर्लभ विकार के कारण जोआन का पूरा दिन सिर्फ सोने में ही चला जाता है।

    यह बीमारी इतनी गंभीर है कि एक बार जोआन बगैर कुछ खाए-पिए लगातार 4 दिन तक सिर्फ सोती ही रहीं।

    दरअसल, इस विकार में नींद काबू में नहीं रहती है और पीड़ित इंसान मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करने लगता है।

    जानकारी

    हर दिन के साथ बढ़ते गए विकार के लक्षण

    जोआन को इस विकार के लक्षणों का सबसे पहले अनुभव साल 2017 में हुआ था। उस दौरान वह ज्यादा थकावट महसूस करने लगी थी और इस कारण वह कार या क्लब जैसी किसी भी जगह सो जाती थी।

    इससे बचाव के लिए जोआन मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास भी पहुंची, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। जोआन की स्थिति धीरे-धीरे इतनी ज्यादा खराब हो गई कि उन्हें 2019 में अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी।

    इलाज

    इलाज के बावजूद नहीं हो रहा सुधार

    नौकरी छोड़ने के बाद 2021 में जोआन यॉर्कशायर में पोटेफ्रेक्ट अस्पताल पहुंचीं। यहां से उन्होंने इस दुर्लभ नींद विकार का इलाज शुरू किया।

    हालांकि, जोआन की स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि वह खाना खाने के लिए भी मुश्किल से उठ पाती हैं।

    ऐसे में वह प्रोटीन शेक और रेडी टु ईट फूड पर निर्भर रहती हैं। वह कुछ काम नहीं कर सकतीं, न ड्राइविंग कर सकतीं और न ही परिवार के साथ वक्त बिता पाती हैं।

    दिक्कतें

    जोआन की याददाश्त भी हो रही है कमजोर

    जोआन का ज्यादातर वक्त सोने में गुजर जाता है, जिससे उनका दिमाग सुस्त रहता है। इस कारण उनकी याददाश्त पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

    यदि वह जागने की कोशिश करती हैं तो उन्हें बिस्तर पर मकड़ियां चलते हुई जैसी अजीबोगरीब चीजें दिखने लगती हैं।

    हालांकि, बहुत से थेरेपीज और दवाइयों के बाद जोआन एक दिन 12 घंटे तक जाग पाईं थी। यह 6 सालों में सबसे लंबा समय था, जब वह इतने घंटे तक जगी थी।

    जानकारी

    अच्छे डॉक्टर की तलाश में हैं जोआन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोआन के लक्षणों में बहुत अधिक सुधार नहीं हो रहा है। इस कारण वह बेहद परेशान हैं। जोआन अपनी बीमारी के इलाज के लिए एक ऐसे डॉक्टर को खोजने की उम्मीद में हैं, जो उसे सामान्य जीवन जीने में मदद कर सके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड
    अजब-गजब खबरें
    नींद

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान

    इंग्लैंड

    भगोड़े नीरव मोदी के लिए तैयार है मुंबई की आर्थर रोड जेल की स्पेशल सेल भारत की खबरें
    कोरोना महामारी के चलते ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द भारत की खबरें
    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किस देश ने भारत से यात्रा पर क्या-क्या प्रतिबंध लगाए? भारत की खबरें
    वैक्सीन की पहली खुराक के बाद 50 प्रतिशत कम होता है संक्रमण का प्रसार- रिपोर्ट कोरोना वायरस

    अजब-गजब खबरें

    BBC की लाइव कवरेज में चलाई गई अश्लील वीडियो की आवाज, प्रैंकस्टर ने ली जिम्मेदारी BBC
    गुजरात: हीरा कारोबारी की 8 वर्षीय बेटी बनी संन्यासिनी, त्याग दी आलीशान जिंदगी गुजरात
    चीन: पार्टी के मजे ले रहे थे मेहमान, तभी होने लगी नोटों की बारिश; जानें मामला वायरल वीडियो
    थाईलैंड: ये शख्स बेच रहा खेत की ताजी हवा, एक घंटे के देने होंगे 2,500 रुपये थाईलैंड

    नींद

    पेट के बल सोना स्वास्थ्य के लिए माना जाता है नुकसानदायक, जानिए किस मुद्रा में सोएं लाइफस्टाइल
    पश्चिम बंगाल की युवती ने बनाया सोने का नया रिकॉर्ड, जीते छह लाख रुपये अमेरिका
    अपनी दिनचर्या में शामिल करें हाथों की मसाज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ स्वास्थ्य
    किस तरह सोती है आपकी बिल्ली? जानिए नींद की 5 मुद्राएं और उनका मतलब पालतू जानवर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025