NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जापान: इस महिला ने एक साल में जीते 500 इनाम, जानिए कितनी है इनकी कीमत
    अगली खबर
    जापान: इस महिला ने एक साल में जीते 500 इनाम, जानिए कितनी है इनकी कीमत
    जापान की महिला ने एक साल में जीते 500 इनाम

    जापान: इस महिला ने एक साल में जीते 500 इनाम, जानिए कितनी है इनकी कीमत

    लेखन सयाली
    Oct 07, 2024
    01:30 pm

    क्या है खबर?

    लॉटरी लगना या कोई इनाम जीतना किस्मत की बात होती है, जो कभी-कभी चमकती है। हालांकि, जापान की रहने वाली एक महिला की किस्मत एक साल के अंदर इतनी चमक उठी की उनके भाग्य ही खुल गए।

    दरअसल, इस महिला ने एक साल के अंदर ही 500 इनाम जीत लिए हैं। इन इनामों को मिलाकर इनकी कुल कीमत करीब 58 लाख रुपये से भी अधिक है।

    अब इस महिला ने अपनी इस हैरान करने वाली सफलता का राज बताया है।

    शो

    जापानी टीवी शो पर आकर बताया इतने सारे इनाम जीतने का राज

    इस महिला का नाम कनाए हिरायामा है, जिन्हें लोगों ने प्यार से 'लकी क्वीन' नाम दिया है।

    हाल ही में हिरायामा एक टीवी शो पर आई थीं, जिस दौरान उन्होंने इतने सारे लॉटरी इनाम जीतने के पीछे का राज बताया था। टीवी शो का नाम 'आई विल मेक यू हैपी: द क्वीन टीचेज यू विनिंग टेक्निक्स' है।

    इस शो के एपिसोड में हिरायामा ने बताया कि उनके घर में मौजूद ज्यादातर सामान उन्होंने अलग-अलग दुकानों की लॉटरी में जीता है।

    इनाम

    लॉटरी खेल-खेलकर हिरायामा ने जीती हैं ये चीजें

    जापान में दुकानदार अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए लॉटरी निकालते रहते हैं, जिसके जरिए लोग सामान जीत पाते हैं।

    इसी का फायदा उठाते हुए हिरायामा ने एक साल के अंदर ही कई घरेलू सामान जीत लिए हैं। उन्होंने एक रुपये खर्च किए बिना ही बर्तन, टिफिन बॉक्स, कप, बच्चों के खिलौने, योग बॉल और स्नैक्स जैसी कई चीजें जीत ली हैं।

    हिरायामा द्वारा जीता गया सबसे महंगा इनाम एक कार है, जिसकी कीमत 23 लाख रुपये से अधिक है।

    टिप्स

    हिरायामा ने लोगों को दिए लॉटरी जीतने की टिप्स 

    शो के दौरान हिरायामा ने लोगों के साथ लॉटरी इनाम जीतने के टिप्स भी साझा किए।

    उन्होंने बताया कि आपको लॉटरी खत्म होने से ठीक पहले ही उसमें अपना नाम रजिस्टर करवाना चाहिए। इससे जीतने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।

    उनके मुताबिक, साल की शुरुआत और अंत में लॉटरी जीतना सबसे आसान होता है, क्योंकि इस दौरान काफी कम लोग लॉटरी खेलने आते हैं।

    हिरायामा ने कहा कि इनाम जीतने के लिए परिश्रम सबसे जरूरी है।

    सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया पर छा गई है हिरायामा की कहानी

    हिरायामा सुबह 6 बजे उठती हैं और नई लॉटरियों का पता लगाने में जुट जाती हैं। वह हर दिन इस काम के लिए 4 घंटे निकालती हैं और सारी जानकारी एक कॉपी में लिखती हैं।

    उनकी यह हैरान कर देने वाली कहानी सोशल मीडिया पर छा गई है। कई लोग उनके कौशल की तारीफ कर रहे हैं, तो कई उन्हें लालची भी बुला रहे हैं।

    लोगों का कहना है कि हमें मेहनत करके सामान खरीदना चाहिए, न की जीतना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    जापान

    ताइवान के बाद जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप भूकंप
    जापान: व्यक्ति ने 24 घंटे में किए लगभग 9,000 पुलअप्स, बनाया विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक
    दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए अपनाएं जापानी लोगों की ये स्वस्थ आदतें स्वास्थ्य
    OpenAI ने एशिया में दी दस्तक, जापान की राजधानी टोक्यो में खोला ऑफिस OpenAI

    अजब-गजब खबरें

    मृतकों के साथ खाने से लेकर जहरीली मछली खाने तक, दुनियाभर में खाने की विचित्र परंपराएं खान-पान
    चीन: दुकान ने वॉशिंग-मशीनों की गलत कीमत लगाई, 20 मिनट में हुआ 35 करोड़ का नुकसान चीन समाचार
    गुरुग्राम: ऑटो ड्राइवर ने महिला को लौटाया उसका कीमती सामानों से भरा खोया हुआ बैग हरियाणा
    इंग्लैंड: 380 रुपये में खरीदी हैरी पॉटर की किताब लगभग 9 लाख रुपये में हुई नीलाम हैरी पॉटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025