NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / हजारों रुपये में हुई इस दुर्लभ अंडे की नीलामी, आखिर क्या है इसकी खासियत?
    अगली खबर
    हजारों रुपये में हुई इस दुर्लभ अंडे की नीलामी, आखिर क्या है इसकी खासियत?
    हजारों में नीलाम हुआ यह अंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सेल)

    हजारों रुपये में हुई इस दुर्लभ अंडे की नीलामी, आखिर क्या है इसकी खासियत?

    लेखन सयाली
    May 26, 2025
    12:13 pm

    क्या है खबर?

    आम तौर पर एक अंडा 6 से 10 रुपये का मिलता है, जो कई लोगों के खान-पान का हिस्सा रहता है। हालांकि, रविवार को एक अनोखी नीलामी हुई है, जिसमें एक अंडे की कीमत हजारों में लगाई गई है।

    यह नीलामी गांदरबल जिले में कंगन के हरिगनिवान क्षेत्र में करवाई गई थी। इसका आयोजन महज पैसे जुटाने के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक कारण से करवाया गया था।

    आइए इस अंडे के विषय में विस्तार से जानते हैं।

    नीलामी

    कितने में नीलाम हुआ यह अंडा?

    यह नीलामी जम्मू-कश्मीर के एक जिले में हुई थी, जहां स्थानीय लोग मिलकर मस्जिद का निर्माण करवाने जा रहे हैं। इस धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए पैसे जुटाए जा रहे हैं, जिस बीच किसी ने एक अंडा दान किया था।

    इसके बाद नीलामी का आयोजन करवाया गया था, जिसमें अंडा बहुत मोटी रकम में बेचा गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस साधारण से अंडे की कीमत 36,000 रुपये लगाई गई थी।

    मस्जिद

    अंडे के साथ-साथ नीलामी में बेचा गया एक मुर्गा

    इस दिल को छू जाने वाली नीलामी का आयोजन तकियाबल मोहल्ला की स्थानीय मस्जिद की आधारशिला रखने के अवसर पर करवाया गया था।

    किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस अंडे को इतनी अधिक कीमत पर इसलिए खरीदा है, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

    अंडे के साथ-साथ किसी व्यक्ति ने एक मुर्गा भी दान किया था, जिसे भी नीलामी का हिस्सा बनाया गया था। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये तक लगाई गई थी।

    स्थानीय लोग

    स्थानीय लोगों ने जताई अपनी खुशी

    स्थानीय लोग इस नीलामी की सफलता से बहुत खुश हैं, क्योंकि इसके जरिए अच्छी-खासी रकम जमा कर ली गई है।

    एक स्थानीय व्यक्ति ने उत्साह के साथ कहा, "हम इस मस्जिद का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के लिए उत्सुक हैं। मस्जिद बड़ी बनाने की योजना है, इसलिए इसके लिए बड़ी धनराशि की जरूरत है। यह पवित्र स्थान के प्रति जुनून और भावना का परिणाम है।"

    लोग इस मस्जिद के बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    अन्य नीलामी 

    इससे पहले भी हुई थी एक 'गोल' अंडे की नीलामी

    यह पहली बार नहीं है जब कोई अंडा इतनी अधिक कीमत पर बिका हो। इससे पहले इंग्लैंड की एक महिला को एक अनोखे आकार का अंडा मिला था, जिसे उन्होंने नीलाम करवा दिया था।

    दरअसल, उस अंडे का आकार अंडकार नहीं, बल्कि पूरी तरह गोल था। अली ग्रीन नाम की महिला किसान के फार्म में वह अंडा पाया गया था और उसे 'अरबों में एक' नाम दिया गया था।

    उसकी कीमत 43,000 रुपये लगाई गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जम्मू-कश्मीर
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    हजारों रुपये में हुई इस दुर्लभ अंडे की नीलामी, आखिर क्या है इसकी खासियत? जम्मू-कश्मीर
    गाजियाबाद में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश
    नया TVS जुपिटर 125 की मिली पहली झलक, जानिए क्या होगा बदलाव  TVS मोटर
    सूर्या की 'रेट्रो' इस दिन नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक, हिंदी समेत इन भाषाओं में देखें सूर्या

    जम्मू-कश्मीर

    पाकिस्तान ने 26 जगहों पर दागे ड्रोन, भारत ने सभी मार गिराए; पंजाब में 3 घायल नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान के 3 एयरबेस पर भारत का जवाबी हमला, कई आतंकी लॉन्च पैड भी ध्वस्त पाकिस्तान समाचार
    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आकर अधिकारी समेत 3 की मौत पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान ने अस्पताल-स्कूलों पर हमला किया, भारत ने उनके एयरबेस को बनाया निशाना- विदेश मंत्रालय रक्षा मंत्रालय

    अजब-गजब खबरें

    50 सालों से छिपा 15,000 सिक्कों का संग्रह होगा नीलाम, कीमत 800 करोड़ से अधिक विश्व युद्ध 2
    व्यक्ति ने केस लड़ने के लिए अदालत में ली ChatGPT की मदद, हासिल की जीत  कजाकिस्तान
    दुबई में प्रदर्शित की जाएगी शाहजहां की तलवार और अन्य इस्लामी हथियार, जल्द होंगे नीलाम  दुबई
    भारत के मशहूर पेंटर तैयब मेहता की पेंटिंग नीलामी में बिकी, कीमत 61 करोड़ से ज्यादा मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025