NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / 'अरबों में एक' गोल आकार का अंडा होने वाला है नीलाम, देखकर रह जाएंगे दंग 
    अगली खबर
    'अरबों में एक' गोल आकार का अंडा होने वाला है नीलाम, देखकर रह जाएंगे दंग 
    गोल आकार का अंडा होने वाला है नीलाम

    'अरबों में एक' गोल आकार का अंडा होने वाला है नीलाम, देखकर रह जाएंगे दंग 

    लेखन सयाली
    Jan 19, 2025
    11:12 am

    क्या है खबर?

    अंडा पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है, जो शरीर को ताकत पहुंचाता है।

    आम तौर पर यह खाद्य पदार्थ अंडकार यानि ओवल आकार का होता है। हालांकि, इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला को एक ऐसा अंडा मिला है, जिसे 'अरबों में एक' कहा जा रहा है।

    इसकी वजह यह है कि यह अंडा गोल आकार का है और इसे बेहद दुर्लभ माना जा रहा है।

    अंडा

    इंग्लैंड की किसान को मिला यह अंडा

    यह अंडा इंग्लैंड के डिवॉन की रहने वाली महिला किसान को मिला था, जिनका नाम अली ग्रीन है। वह पिछले 3 साल से फेंटन फार्म में काम कर रही हैं और हर हफ्ते लगभग 30,000 अंडे देखती हैं।

    हालांकि, हाल ही में उन्हें पूरी तरह से गोल आकार का अंडा मिला, जिसे देखकर वह दंग रह गईं। अब इस दुर्लभ और विचित्र अंडे को नीलाम करने का फैसला किया गया है।

    नीलामी

    कब और कहां होने वाली है इस अंडे की नीलामी?

    इस गोल अंडे की नीलामी 18 मार्च को होने वाली है, जिसका आयोजन बियरनेस हैम्पटन लिटिलवुड नामक नीलामी घर द्वारा करवाया जा रहा है।

    इस नीलामी से मिलने वाली रकम को ग्रीन 'डिवॉन बलात्कार संकट' नाम की संस्था को दान कर देंगी। फिलहाल, इस अंडे को संरक्षित करने के लिए इसे नमक में रखा गया है।

    ग्रीन को उम्मीद है कि इसे खरीदने वाले व्यक्ति इसे खाने के बजाय संभालकर रखेंगे, क्योंकि यह अत्यंत दुर्लभ है।

    ग्रीन

    'गोल अंडे वाली महिला' के नाम से मशहूर हैं ग्रीन

    ग्रीन इस अंडे को पा कर बेहद खुश हुई थीं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा गोल अंडे वाली महिला के नाम से जानी जाऊंगी। जब मैं मर जाउंगी, तो लोग गूगल पर 'गोल अंडे वाली महिला' लिखकर मुझे सर्च करेंगे।"

    उनका मानना है कि लोग इस अंडे की दुर्लभता के कारण ही इसे खरीदना चाहेंगे। यह संभव है कि अंडे की जर्दी को ब्लोइंग नामक प्रक्रिया के जरिए खत्म कर दिया जाएगा और केवल इसका छिलका ही संरक्षित रहेगा।

    पिछली नीलामी

    इससे पहले भी बिका है एक गोल अंडा

    आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एकलौता गोल आकार का अंडा नहीं है। इससे पहले भी ऐसा ही एक अंडा पाया गया था, जिसे नीलाम भी किया गया था।

    स्कॉटलैंड के शहर आयर के रहने वाले एक व्यक्ति को वह गोल अंडा एक सुपरमार्केट में मिला था, जब वह खरीदारी कर रहे थे।

    उसे पिछले साल 21,086 रुपये की कीमत पर नीलाम कर दिया गया था। अब ग्रीन को उम्मीद है कि इस गोल अंडे की बोली अधिक लगेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून

    इंग्लैंड

    इंग्लैंड: किंग एडवर्ड सप्तम के लिए तैयार की गई दुर्लभ चायदानी की हो रही नीलामी यूनाइटेड किंगडम (UK)
    इंग्लैंड: फर्श पर लेटकर योग कर रहे थे लोग, व्यक्ति ने सामूहिक हत्या समझकर बुलाई पुलिस  हत्या
    मशहूर वैज्ञानिक इयान विल्मट का निधन, क्लोनिंग से बनाई थी पहली भेड़  टेक्नोलॉजी
    इंग्लैंड: महिला ने जीता करोड़ों रुपये का घर, लेकिन मिले सिर्फ 5 लाख रुपये; जानिए कारण अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    न्यूयॉर्क: गंभीर बीमारी से पीड़ित युवक ने किस तरह बनाई दुनिया की सबसे बड़ी मोजा कंपनी न्यूयॉर्क
    डेडपूल की पहली झलक वाला कॉमिक बुक का पेज लगभग 8 करोड़ रुपये में बिका  न्यूयॉर्क
    सबसे लंबे नाखूनों वाली महिला का निधन, किताब के एक पेज के बराबर था एक-एक नाखून अमेरिका
    जर्मनी: सोने के व्यापारी ने बनाया 46 करोड़ रुपये की कीमत का क्रिसमस ट्री क्रिसमस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025