NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका में जमीन के नीचे गुफाओं में रखा हुआ है लाखों किलोग्राम चीज़?
    अगली खबर
    अमेरिका में जमीन के नीचे गुफाओं में रखा हुआ है लाखों किलोग्राम चीज़?
    अमेरिका में जमीन के नीचे गुफाओं में रखा हुआ है लाखों किलोग्राम चीज़?

    अमेरिका में जमीन के नीचे गुफाओं में रखा हुआ है लाखों किलोग्राम चीज़?

    लेखन अंजली
    Aug 21, 2024
    11:42 am

    क्या है खबर?

    चीज़ एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो आमतौर पर घरों और डेयरी में रखा जाता है। हालांकि, अमेरिका के मिजूरी राज्य में बहुत सारा चीज़ गुफाओं में रखा हुआ है।

    दरअसल, स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यहां के स्प्रिंगफील्ड स्थित चूना पत्थर की प्रसिद्ध गुफाओं में लाखों किलोग्राम चीज़ रखा हुआ है।

    क्या इन चर्चाओं में कोई दम है या ये झूठ हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    गुफाएं

    स्प्रिंगफील्ड में सच में हैं चूना पत्थर की गुफाएं

    यह बात सच है कि स्प्रिंगफील्ड में चूना पत्थर की गुफाएं हैं, जो चूना पत्थर का खनन होने के कारण बनी हैं।

    कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में कृषि विज्ञान के प्रोफेसर एंड्रयू एम नोवाकोविच ने फूड एंड वाइन के साथ इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की।

    उन्होंने बताया, "एक बार जब खनन कार्य पूरा हो गया तो यह पाया गया कि बड़ी भंडारण क्षमता वाली इन गुफाओं को जलवायु-नियंत्रित भंडारण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।"

    सुविधा

    इस कारण भंडारण के लिए उपयुक्त हैं ये गुफाएं

    प्रोफेसर नोवाकोविच ने बताया कि इन गुफाओं की छत बहुत ऊंची है, जिससे यहां आसानी से बड़े ट्रैक्टर आ सकते हैं।

    इसके साथ ही यह गुफाएं लाखों वर्ग फुट में फैली हुई हैं, जिससे यहां बड़े सामान आसानी से लाए-जाए जा सकते हैं।

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्प्रिंगफील्ड की गुफाएं लगभग 32 लाख वर्ग फुट में फैली हुई हैं।

    इसके अलावा यह गुफाएं तापमान और उमस आदि के नजरिए से भी भंडारण के लिए उपयुक्त हैं।

    भंडार

    1980 के दशक में सरकार ने गुफाओं में रखा हुआ था चीज़

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ 40 साल पहले अमेरिकी सरकार इन गुफाओं में चीज़ का भंडार रखती थी।

    दरअसल, तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने 1977 के आसपास डेयरी उद्योग को अपनी पूरी क्षमता के साथ उत्पादन करने की अनुमति दी और उद्योग में लगभग 2 अरब डॉलर निवेश किए।

    इसके कारण 1980 के दशक में खपत से अधिक चीज़ पैदा हुआ, जिसमें से अधिकांश को इन गुफाओं में रखा गया।

    अब क्या?

    अभी गुफाओं में क्या है?

    स्प्रिंगफील्ड अंडरग्राउंड के नाम से चर्चित इन गुफाओं में अभी भी चीज़ रखा जाता है, लेकिन अब सरकार का इन गुफाओं से कुछ लेना-देना नहीं है और ये गुफाएं निजी कंपनियों के कब्जे में हैं।

    क्राफ्ट हेंज और डेयरी फार्मर्स ऑफ अमेरिका समेत अन्य कंपनियों ने चीज़ समेत अपने अन्य उत्पाद इन गुफाओं में भंडार किए हुए हैं।

    स्प्रिंगफील्ड अंडरग्राउंड के मालिक एर्लेन समूह की मुख्य वित्तीय अधिकारी क्रिस्टीना एंगल ने कहा, "हमारे पास बिल्कुल भी सरकारी चीज़ नहीं है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अमेरिकी सरकार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    अमेरिका

    'स्टार वार्स' में प्रिंसेस लीया द्वारा पहनी गई बिकनी 1.46 करोड़ रुपये में हुई नीलाम स्टार वार्स
    अमेरिका: पहली बार रोबोट-समर्थित प्रक्रिया के जरिए हुआ दोनों किडनी का ट्रांसप्लांट अजब-गजब खबरें
    क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन में डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद बिटकॉइन में बड़ी बढ़त बिटकॉइन
    अमेरिका: महान गोल्फर गैरी प्लेयर द्वारा जीती गई ट्रॉफी लगभग 4 करोड़ रुपये में हुई नीलाम अजब-गजब खबरें

    अमेरिकी सरकार

    अमेरिका का वीजा चाहिए तो देनी होगी सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी, कड़े हुए नियम ट्विटर
    नागरिकता संशोधन बिल: अमेरिका में भी उठे सवाल, अमित शाह पर पाबंदियां लगाने की मांग लोकसभा
    भारत को 15.5 करोड़ डॉलर की मिसाइलें और टॉरपीडो बेचेगा अमेरिका, ट्रंप प्रशासन ने दी इजाजत भारत की खबरें
    अमेरिका: कोरोना वायरस को हराने वाले शख्स को अस्पताल ने थमाया 8.35 करोड़ रुपये का बिल कोरोना वायरस

    अजब-गजब खबरें

    कोलंबिया: महिला ने अमेजन से मंगाया एयर फ्रायर, डिलीवरी में मिली एक बड़ी छिपकली कोलंबिया
    बेसबॉल के महान खिलाड़ी की जर्सी ने नीलामी में तोड़ा रिकॉर्ड, 111 करोड़ रुपये पहुंची बोली अमेरिका
    दुनिया के सबसे सूखे स्थान अटाकामा रेगिस्तान में दशक में पहली बार खिल रहे हैं फूल  चिली
    विशेषज्ञों ने 3.80 करोड़ साल पुराने सांपों के जीवाश्म के जरिए खोजी एक नई प्रजाति अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025